Passenger Throws Coins Into Aircraft Engine: दुनियाभर में ऐसे कई लोग मौजूद है, जो अंधविश्वास के चक्कर में कई बार बेहद अजीबोगरीब चीजें कर बैठते हैं. हाल ही में एक ऐसे ही शख्स ने अंधविश्वास के चलते 150 लोगों की जान जोखिम में डाल दी. दरअसल, एक पैसेंजर ने यात्रा से पहले इंजन में कुछ सिक्के डाल दिए, जिसके बाद उड़ान में चार घंटे का समय लग गया, पूछताछ में शख्स ने इसके पीछे की जो वजह बताई, वो सुनकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया.
देरी की वजह आई सामने (Passenger Throws Coins In Flight Engine)
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, चाइना सदर्न एयरलाइंस (China Southern Airlines) फ्लाइट CZ8805 को सान्या से बीजिंग के लिए छह मार्च को सुबह 10 बजे उड़ान भरनी थी. विमान को 2 बजकर 16 मिनट पर लैंड करना था, लेकिन ऐसा हो न सका. फ्लाइट की देरी के पीछे एक शख्स था, जिसने प्लेन के इंजन में 3-5 सिक्के डाल दिए थे, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. चीनी मीडिया के अनुसार, फ्लाइट अटेंडेंट ने शख्स को प्लेन के इंजन में सिक्के डालते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था. पूछने पर शख्स ने बताया कि, ऐसा उसने गुड लक के लिए किया है. हालांकि, जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने सिक्के ढूंढ निकाले. बताया जा रहा है कि, विमान की रख-रखाव टीम और क्रू मेंम्बर्स को निरीक्षण करने में 4 घंटे तक का समय लग गया था.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
4 घंटे लेट हुई फ्लाइट (flight delay by 4 hours)
बताया जा रहा है कि, शख्स ने गुड लक के लिए खुद की और 150 लोगों की जान जोखिम में डाल दी थी, जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. कहा जा रहा है कि, फ्लाइट चार घंटे से भी ज्यादा वक्त के लिए लेट थी. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एयरलाइन (China Southern Airlines flight CZ8805) ने सिक्योरिटी चेक के दौरान सिक्के मिलने की पुष्टि की है. इस घटना पर चाइना सदर्न एयरलाइंस का भी रिएक्शन सामने आया है. कंपनी ने चीन की सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर अपने ऑफिशियल हैंडल से इस पूरे मामले की निंदा की है. एयरलाइन ने प्लेन में चीजें फेंकने को बेहद खतरनाक बताते हुए कहा कि, इस तरह की हरकतें करने वाले यात्रियों को सजा दी जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं