विज्ञापन

सावधान! इस जेल में जाने के लिए जुर्म नहीं, सिर्फ 500 की पर्ची कटेगी, देखें क्या है 'फील द जेल'

क्या आपने कभी सोचा है कि बिना पुलिस की लाठी खाए जेल के अंदर की जिंदगी कैसी होती है? हैदराबाद की चंचलगुडा जेल ने एक ऐसा मजेदार ऑफर निकाला है, जिसे सुनकर आप मॉल और पिकनिक भूल जाएंगे. अब जेब में 500 रुपये डालिए और बन जाइए सरकारी मेहमान.

सावधान! इस जेल में जाने के लिए जुर्म नहीं, सिर्फ 500 की पर्ची कटेगी, देखें क्या है 'फील द जेल'
हैदराबाद का अनोखा म्यूजियम: अब 500 रुपये देकर खाइए जेल की दाल, चंचलगुडा में शुरू हुई 'कैदी' वाली पिकनिक

Jail experience Hyderabad: दुनिया में शौक बड़ी चीज है. कोई पहाड़ों पर जाता है तो कोई समुद्र किनारे, लेकिन क्या आपने कभी अपनी मर्जी से सलाखों के पीछे रहने का ख्वाब देखा है? अगर हां, तो हैदराबाद की चंचलगुडा जेल आपकी इस हसरत को पूरा करने के लिए तैयार है. 'फील द जेल' (Feel the Jail) नाम की इस स्कीम में आपको बिना किसी एफआईआर (FIR) के कैदी बनने का पूरा लुत्फ मिलेगा. बस 500 रुपये का टिकट कटाइए और भूल जाइए कि आप आजाद परिंदे हैं.

चंचलगुडा जेल में सरकारी खातिरदारी का मजा (Hyderabad Chanchalguda Jail Experience)

यह कोई फिल्म का सेट नहीं, बल्कि एक असली हाई-सिक्योरिटी जेल के अंदर बना म्यूजियम है. यहां आपको वही मोटा अनाज वाला खाना, वही खुरदरी दरी और वही सख्त अनुशासन मिलेगा, जो एक असली मुजरिम झेलता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

सुबह तड़के उठना, लाइन में लगना और जेल के नियम मानना...ये सब इस पैकेज का हिस्सा है. दरअसल, इसका असली मकसद युवाओं को यह समझाना है कि, अपराध की दुनिया जितनी बाहर से ग्लैमरस लगती है, अंदर से उतनी ही बेरंग और बेमजा है.

संगारेड्डी के बाद अब हैदराबाद में 'कैदी' बनने की बारी (Jail Museum Hyderabad ticket price)

ये सिलसिला साल 2016 में संगारेड्डी की पुरानी जेल से शुरू हुआ था, जो निजामों के वक्त की थी. वहां की कामयाबी के बाद अब चंचलगुडा जेल को भी इसी सांचे में ढाला गया है. यहां आप पुरानी हथकड़ियां, जंजीरें और कैदियों द्वारा बनाई गई मशीनें देख सकते हैं.

यह कोई लग्जरी रिजॉर्ट नहीं है, बल्कि एक ऐसा तजुर्बा है, जो आपको आजादी की कीमत सिखा देगा. उन कोठरियों की खामोशी आपको बताएगी कि घर की दाल-रोटी जेल के पनीर से लाख गुना बेहतर क्यों है.

ये भी पढ़ें:-'दादा जी' की पुरानी डायरी ने उड़ाए होश! 1 रुपये में किलो भर आलू..7 रुपये में घी, 1989 का बिल देख रह जाएंगे दंग

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com