विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2019

बिना टिकट यात्रा करने वालों पर मध्य रेलवे ने लिया एक्शन, वसूला गया 7.88 करोड़ रुपये का जुर्माना

मध्य रेलवे के पुणे संभाग ने पिछले पांच महीने में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से जुर्माने के तौर पर 7.88 करोड़ रुपये की राशि वसूली है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

बिना टिकट यात्रा करने वालों पर मध्य रेलवे ने लिया एक्शन, वसूला गया 7.88 करोड़ रुपये का जुर्माना
बिना टिकट यात्रा करने वालों से मध्य रेलवे ने वसूला 7.88 करोड़ रुपये का जुर्माना.

मध्य रेलवे के पुणे संभाग ने पिछले पांच महीने में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से जुर्माने के तौर पर 7.88 करोड़ रुपये की राशि वसूली है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इस रेल खंड ने अप्रैल से अगस्त के मध्य पुणे-मलावी, पुणे-मिराज, पुणे-बारामती और कोल्हापुर-मिराज मार्गों पर बिना टिकट लिए यात्रा करने वाले लोगों की पहचान के लिए अभियान चलाया था.

ये भी पढ़ें: रेलवे में पिछले 2 सालों में करीब 3 लाख पदों पर 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया आवेदन

मध्य रेलवे के अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के दौरान बिना टिकट लिए यात्रा करने वाले तथा प्लेटफॉर्म पर आने वाले यात्रियों सहित रेलवे के नियमों का पालन नहीं करने के 1.53 लाख मामले सामने आए. इसमें तय सीमा से ज्यादा सामान लेकर यात्रा करने वाले लोगों से भी जुर्माना वसूला गया.

ये भी पढ़ें: जल्द ही आपकी मांग पर चलेगी रेलगाड़ी, नहीं होगी कोई वेटिंग लिस्ट

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने इस तरह 7.88 करोड़ रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूली.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Central Railway, Ticketless Travellers, Pune
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com