विज्ञापन
This Article is From May 09, 2018

दुल्हन ने फेंका गुलदस्ता तो शादी में अचानक गिरी छत, कैमरे में कैद हुआ हादसा

सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. एक तरफ जहां बॉलीवुड स्टार सोनम कपूर और आनंद आहुजा की शादी हुई वहीं एक शादी में खतरनाक हादसा हो गया.

दुल्हन ने फेंका गुलदस्ता तो शादी में अचानक गिरी छत, कैमरे में कैद हुआ हादसा
दुल्हन के गुलदस्ते की वजह से गिरी छत.
सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. एक तरफ जहां बॉलीवुड स्टार सोनम कपूर और आनंद आहुजा की शादी हुई वहीं एक शादी में खतरनाक हादसा हो गया. जिसका सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा. चीन की एक शादी में दुल्हन ने एक रिवाज के तहत गुलदस्ता को पीछे टॉस किया. लेकिन उससे एक हादसा हो गया. गुलदस्ता पीछे फेकने की जगह गलती से छत पर लग गया. उसके बाद छत महमानों के ऊपर गिर गई. ये पूरा हादसा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. 

VIDEO: पति के पैर दबाते हुए पत्नी ने किया ऐसा, हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

20 सेकंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. कहा जाता है दुल्हन का फेका गुलदस्ता जो लड़की पकड़ ले उसकी शादी जल्द हो जाती है. लेकिन इस रस्म को बीच खतरनाक हादसा हो गया. बता दें, छत गिरने से किसी को चोट नहीं आई. लेकिन शादी का मजा किरकिरा हो गया. फेसबुक पर इस वीडियो को 40 हजार से ज्यादा बार देखा गया है. Shanghaiist ने इस वीडियो को शेयर किया है. 

ये है वो शख्स जिसने बनाई हनुमान की गुस्से वाली तस्वीर, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ

देखें वीडियो-

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bride, Bride Video, Bride’s Wedding Bouquet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com