विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2025

VIDEO: मेकअप आर्टिस्ट ने बदला दुल्हन का ऐसा लुक, हाथों को देख आंखें मलते रह गए लोग

Funny Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक मेकअप आर्टिस्ट ने दुल्हन का चेहरा इस लेवल पर बदला कि पूरा मर्द समाज डरा नजर आ रहा है. वीडियो पर यूजर्स खूब मौज ले रहे हैं.

VIDEO: मेकअप आर्टिस्ट ने बदला दुल्हन का ऐसा लुक, हाथों को देख आंखें मलते रह गए लोग
शादी में हुआ 'मेकअप स्कैम'? वायरल वीडियो देख बोले यूजर्स- धोखा है ये

Bride Makeup Video: शादी एक ऐसा मौका होता है, जिसे हर कोई खास और यादगार बनाना चाहता है, लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर एक दुल्हन का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी में पड़ गए हैं. वजह है दुल्हन का मेकअप, जो इतना जबरदस्त है कि असली चेहरे और मेकअप के बाद के लुक में जमीन-आसमान का फर्क नजर आ रहा है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है और यूजर्स इसे 'मेकअप स्कैम' कहकर ट्रोल कर रहे हैं.

दुल्हन के मेकअप ने उड़ाए लोगों के होश (viral bridal makeup video)

यह वायरल क्लिप इंस्टाग्राम अकाउंट @meinkiakaruu से शेयर की गई है, जिसमें एक दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं. दुल्हन का चेहरा देखने में बेहद गोरा और ग्लोइंग दिख रहा है, लेकिन जैसे ही कैमरा उसके हाथों पर फोकस करता है, सच्चाई सामने आ जाती है. दुल्हन के चेहरे और हाथों के रंग में फर्क देखकर लोग हैरान रह गए हैं. वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि हाथों का रंग चेहरे से बिल्कुल अलग है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेकअप ने चेहरा पूरी तरह से बदल डाला है.

यहां देखें वीडियो

लोगों ने ली मौज (Bride Funny Video)

वीडियो वायरल होते ही हजारों लोग इस पर लाइक और कमेंट्स की बौछार करने लगे. एक यूजर ने लिखा, ये तो सीधा स्कैम है. दूल्हे की जिंदगी बर्बाद करने वाला मेकअप. वहीं एक और ने मजाक में लिखा, दीदी ये तो धोखा है, सच्चाई हाथों से बाहर झांक रही है. किसी ने लिखा, अब दूल्हा घर पहुंचते ही धोखा महसूस करेगा. हालांकि, यह वीडियो मनोरंजन के लिए बनाया गया हो सकता है, लेकिन इसने ब्राइडल मेकअप के पीछे की हकीकत और सोशल मीडिया की दिखावे वाली दुनिया को जरूर उजागर किया है.

NDTV इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढ़ें:-यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा?

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Makeup Bride Video, Bride Make Up Video, Bride Funny Video, Viral Bridal Makeup Video, Indian Wedding Makeup Transformation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com