विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2025

जब सांड और जैगुआर आए आमने-सामने, अगले 4 सेकंड में पता चल गया किसमें कितना है दम?

Jaguar vs Bull video: वायरल हो रहे इस वीडियो में सांड और जैगुआर को आमने-सामने देखा जा सकता है, लेकिन अगले ही पल जो हुआ उसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे.

जब सांड और जैगुआर आए आमने-सामने, अगले 4 सेकंड में पता चल गया किसमें कितना है दम?
सांड को देख भाग खड़े हुए दो जैगुआर, जंगल का ये वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Jaguar Ko Saand Ne Bhagaya Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रोमांचक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल के दो खतरनाक शिकारी जैगुआर को सांड के सामने घबराते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में सांड और जैगुआर का आमना-सामना होने के बाद, कुछ ऐसा होता है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होगी. वीडियो के आखिर में दोनों जैगुआर को सांड से डरकर उल्टे पैर भागते देखा जाता है. यह वीडियो न सिर्फ रोमांच से भरपूर है, बल्कि यह प्रकृति में शक्ति, आत्मविश्वास और सह-अस्तित्व की गहरी झलक भी दिखाता है.

इस बार जंगल का बॉस निकला सांड (viral animal fight video)

वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि दो जैगुआर (जिसे कई लोग तेंदुआ भी समझ रहे हैं) एक नेलोर सांड के सामने घेरा बनाकर खड़े नजर आते हैं. शुरुआत में वे शांत और सतर्क नजर आते हैं, लेकिन जैसे ही सांड कुछ कदम उनकी तरफ बढ़ता है और हल्की रफ्तार पकड़ता है, दोनों जैगुआर घबरा जाते हैं. कुछ ही पलों में वे वहां से भागते दिखते हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में जंगल का राजा कोई शिकारी नहीं, बल्कि एक शांत मवेशी बना नजर आ रहा है.

यहां देखें वीडियो

सांड को देख भागे दो खतरनाक जैगुआर (bull scares jaguars)

यह घटना दक्षिणी पैंटानल की है, जो ब्राजील का एक जैव विविधता से भरपूर आर्द्रभूमि क्षेत्र है. इस वीडियो को पहले Reddit के r/Jaguarland पेज पर @OncaAtrox नाम के यूजर ने शेयर किया था और अब यह दोबारा वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर @Pandit_G_143 नाम के यूजर ने भी यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा,
पैंटानल में नेलोर बैल के डर से जैगुआर जोड़ा भाग खड़ा हुआ है. यह दृश्य दिखाता है कि जंगल और मवेशियों का सह-अस्तित्व हमेशा शांतिपूर्ण नहीं होता.

सांड को हल्के में ले रहे थे जैगुआर (jaguar chased by bull)

करीब 28 सेकंड की इस क्लिप को अब तक 3.7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और डेढ़ हजार के करीब यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है. साथ ही, 40 से अधिक कमेंट्स में यूजर्स इस सांड की ताकत और जैगुआर की हार पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, प्रकृति का सौंदर्य और संघर्ष दोनों एक साथ चलते हैं. यह वीडियो उसी का जीवंत उदाहरण है. वहीं दूसरे ने कहा, पैंटानल की इस झलक ने साबित कर दिया कि हर बार शिकारी ही सबसे ताकतवर नहीं होता.

ये भी पढ़ें:- क्या आप जानते हैं बिना खून पिए कितने दिन जिंदा रहते हैं मच्छर? जवाब चौंका देगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saand Ne 2 Jaguar Ko Bhagaya Video, Jaguar Vs Saand Video, Jaguar Vs Bull Video, Viral Animal Fight Video, Pantanal Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com