विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2019

दोस्त को मफलर लपेट रही थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, अचानक हुई बेहोश और फिर...Viral Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस शूटिंग के दौरान मथुरा के वृंदावन में थी. वृंदावन की एक कपड़ों की दुकान में वो प्रॉड्यूसर नीतिश नीलकंठ को मफलर लपेट रही थीं, कि अचानक वो नीचे बेहोश होकर गिर गईं.

दोस्त को मफलर लपेट रही थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, अचानक हुई बेहोश और फिर...Viral Video
Viral Video: दोस्त को मफलर लपेटते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस हुई बेहोश
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन अपनी आने वाली वेब सीरिज़ की शूटिंग के दौरान मथुरा के वृंदावन में थी. वृंदावन की एक कपड़ों की दुकान में वो दोस्त व प्रॉड्यूसर नीतिश नीलकंठ को मफलर लपेट रही थीं, कि अचानक वो नीचे बेहोश होकर गिर गईं. दुकान में मौजूदा लोग और वेब सीरिज़ की कास्ट ये सब देखकर चौंक गए. घबराहट में कोई डॉक्टर तो कोई मदद के लिए चीखने लगा. लेकिन कुछ सेकेंड बाद सब हंसने लगे.

प्रेग्नेंट महिला ने डॉक्टर के साथ किया बिंदास डांस, अनुष्का शर्मा के गाने पर कुछ यूं झूमीं, देखें VIDEO

दरअसल, रिया सेन अपनी कास्ट के साथ प्रैंक खेल रही थी. उन्होंने मफलर बांधते हुए गिरने से पहले ही इस वीडियो को शूट कर रहे व्यक्ति को बता दिया था कि वो गिरने वाली हैं. बाद में इस वीडियो को खुद रिया सेन ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया. 

विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में नए खिलाड़ियों को कंफर्टेबल करने के लिए करते हैं ऐसा, खुद किया खुलासा

आप भी देखिए ये मज़ेदार VIDEO

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Riya Sen (@riyasendv) on

बता दें, रिया सेन तलिम फिल्म 'Taj Mahal' में एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसके बाद वो 2001 में बॉलीवुड फिल्म 'Style' में नज़र आईं. इसके बाद उन्होंने दिल विल प्यार व्यार (Dil Vil Pyar Vyar), दिल ने जिसे अपना कहा (Dil Ne Jise Apna Kahaa), प्लैन (Plan) और शादी नं. 1 (Shaadi No.1) जैसी फिल्में की. इसके साथ ही रिया सेन कई एल्बम में नज़र आईं. हाल ही में वो 'Lonely Girl' में दिखीं. 

VIDEO: रिया का ऐसा रूप कभी देखा है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Riya Sen, Bollywood Actress Viral Video, Bollywood Viral Video, Bollywood Actress, Prank Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com