विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2019

प्लॉट दिलाने के नाम पर शख्स ने बीजेपी नेता से की 6 करोड़ की ठगी, पैसे उड़ाकर हुआ फरार

भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा को प्लॉट दिलाने के नाम पर 6 करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. सांसद का आरोप है कि जमीन दिलाने के नाम पर उनके साथ यह ठगी की गई.

प्लॉट दिलाने के नाम पर शख्स ने बीजेपी नेता से की 6 करोड़ की ठगी, पैसे उड़ाकर हुआ फरार
प्लॉट दिलाने के नाम पर भाजपा नेता से ठगी.

भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा को प्लॉट दिलाने के नाम पर 6 करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. सांसद का आरोप है कि जमीन दिलाने के नाम पर उनके साथ यह ठगी की गई. सांसद की शिकायत पर कोतवाली फेज तीन की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच जारी है. थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया, 'राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा को यमुना एक्सप्रेस वे स्थित अलीगढ़ जनपद केसिमरोठी में जमीन खरीदना था.

कांग्रेस का आरोप- पूर्व BJP चीफ के निधन के 7 महीने बाद ही PM मोदी ने ‘चुराया' उनका प्लॉट

'इसके लिए पिरामिड फिनमार्ट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राजीव शंकर तिवारी से 20 नंवबर 2018 को बातचीत हुई. सौदा तय होने पर सांसद ने बीस प्रतिशत एडवांस के रूप में 6 करोड़ 60 लाख रुपये दे दिए. इसके बाद सांसद के वकीलों ने जब जमीन के बारे में पता किया तो पता चला कि राजीव शंकर तिवारी के पास उस जमीन का मालिकाना हक ही नहीं है.'

सात पर्वतों की चोटियों पर चढ़ने वाले पहले जुड़वां भाई-बहनों ने कपिल शर्मा शो में किया यह खुलासा

उन्होंने कहा, 'सांसद ने राजीव शंकर तिवारी से जब बात की तो उसने दूसरी जगह जमीन दिलाने की बात कही.' उन्होंने कहा, 'सांसद का आरोप कि राजीव शंकर तिवारी गलत जानकारी देकर उन्हें धोखा दे रहा था. वह आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है और इससे पहले पटना में वह जेल भी जा चुका है.' थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है.

(इनपुट-भाषा)

लेखक के बारे में
img
मोहित चतुर्वेदी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RK Sinha, Rajya Sabha MP RK Sinha, Fraud With RK Sinha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com