Indian Man US Traffic Video: हाल ही में इंस्टाग्राम पर अमेरिका में रह रहे हर्ष नाम के एक इंडियन बंदे ने एक कमाल का वीडियो पोस्ट किया है. उन्होंने दिखाया कि एक रोड एक्सीडेंट की वजह से सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी, लेकिन कमाल की बात ये थी कि भारी जाम के बावजूद चारों तरफ एक दम शांति थी. लोग बड़ी शांति से बिना हॉर्न बजाए अपनी बारी का वेट कर रहे थे. इस वीडियो के आते ही सोशल मीडिया पर इंडिया और अमेरिका के ड्राइविंग स्टाइल को लेकर बहस छिड़ गई है.
ये भी पढ़ें:-5 मिनट का मजा और घंटों की सजा! जानिए क्यों इस अमेरिकन बीच पर रेस्क्यू टीम बुलाने के लगते हैं लाखों रुपये
अमेरिका के जाम में दिखा कमाल का सीन (US Traffic Video Viral Story)
हर्ष ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'harsh05kumar' पर शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, अमेरिका और इंडिया में लोग ट्रैफिक को कैसे हैंडल करते हैं, इसमें जमीन आसमान का फर्क है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि, सभी गाड़ियां एक-दूसरे से सेफ दूरी बनाकर खड़ी हैं. कोई भी अपनी गाड़ी को जबरदस्ती किसी के बीच में घुसाने का जुगाड़ नहीं लगा रहा है. वीडियो में हर्ष कह रहे हैं कि, 'यही सीन अगर इंडिया में होता, तो दो मिनट में ही 'पीप-पीप-पीप' का शोर मच जाता. अक्सर देखा जाता है कि, लोग शॉर्टकट के चक्कर में हद से ज्यादा पैनिक क्रिएट कर देते हैं, लेकिन यहां सबसे उलट न कोई हॉर्न बजा रहा है और न ही किसी को ओवरटेक कर रहा है.'
इंडिया और अमेरिका की तुलना (Indian drivers honking habit)
ये वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ कमेंट सेक्शन में लोगों की क्लास लग गई. एक ओर जहां कुछ लोगों ने अमेरिका के रोड सेंस की तारीफ की, तो वहीं दूसरी ओर कई लोग इंडिया के सपोर्ट में उतर आए. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा कि, 'भाई, वहां ऑटो-रिक्शा, बाइक और पैदल चलने वालों का झंझट नहीं होता, इसलिए वहां शांति रहती है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अमेरिका में बैठकर हर बात में इंडिया की कमियां निकालना बंद करो, क्योंकि दोनों जगह का माहौल और सड़कें बिल्कुल अलग हैं.'
ये भी पढ़ें:-'इतना खर्चा तो नॉर्मल है' 21 साल की लड़की ने शेयर किया गुड़गांव का मंथली बजट, लोग बोले- बेंगलुरु सस्ता लगने लगा
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं