BBL 2020 BH Vs ST: बिग बैश लीग (Big Bash League) में ब्रिसबेन हीट और सिडनी थंडर (Brisbane Heat Vs Sydney Thunder) के बीच मुकाबला खेला गया, जहां कप्तान क्रिस लिन (Chris Lynn) ने धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 44 गेंद पर 69 रन की शानदार पारी खेली. क्रिस लिन (Chris Lynn) ने इस पारी में 5 धुआंधार छक्के जड़े. सबसे खास था डेनियल सैम्स (Daniel Sams) की गेंद पर बड़ा छक्का, जिसका वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. छक्के को देखकर गेंदबाज डेनियल सैम्स भी हैरान (Daniel Sams) रह गए. उन्होंने छक्के को देखकर अजीब चेहरा बनाया.
ब्रिसबेन हीट 11 ओवर में 2 विकेट खोकर 89 रन बना चुका था. बड़ा स्कोर खड़ा करने के लिए बड़े शॉट्स की जरूरत थी. सिडनी की तरफ से डेनियल सैम्स गेंदबाजी करने उतरे. सैम्स की गेंद पर क्रिस लिन ने लेग की तरफ धुआंधार छक्का जड़ा. छक्का इतना लंबा था कि गेंदबाज सैम्स भी देखकर हैरान रह गए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
देखें Video:
Daniel Sams' reaction to this Chris Lynn six is all of us #BBL10 pic.twitter.com/RLBaBkyRlo
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 14, 2020
ब्रिसबेन हीट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ. ब्रिसबेन ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाए. कप्तान क्रिस लिन ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए.
आखिर में जैक वाइल्डरमुथ ने 11 गेंद पर 31 रन की शानदार पारी खेली. जिससे ब्रिसबेन 178 रन बनाने में कामयाब रहा. सिडनी की तरफ से जोनाथन कुक और डेनियल सैम्स को 2-2 विकेट मिले.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं