विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2020

महिला घर खरीदकर लाई जिंजरब्रेड हाउस, अंदर घूमती दिखी इतनी बड़ी मकड़ी, देख निकल पड़ीं चीखें

जब ऑस्ट्रेलिया (Australia) में एक महिला ने जिंजरब्रेड हाउस (Gingerbread House) खरीदा, तो वह शायद अंडों के साथ एक विशाल मकड़ी (Giant Spider With Eggs Inside) को खोजने की उम्मीद नहीं कर रही थी.

Also Read in
महिला घर खरीदकर लाई जिंजरब्रेड हाउस, अंदर घूमती दिखी इतनी बड़ी मकड़ी, देख निकल पड़ीं चीखें
महिला घर खरीदकर लाई जिंजरब्रेड हाउस, अंदर घूमती दिखी इतनी बड़ी मकड़ी

जब ऑस्ट्रेलिया (Australia) में एक महिला ने जिंजरब्रेड हाउस (Gingerbread House) खरीदा, तो वह शायद अंडों के साथ एक विशाल मकड़ी (Giant Spider With Eggs Inside) को खोजने की उम्मीद नहीं कर रही थी. केटी गोम्पर्ट्ज़ ने जब बड़ी सी मकड़ी को देखा, तो उनकी चीखें निकल पड़ीं. उन्होंने उम्मीद नहीं की थी कि जिंजरब्रेड हाउस के अंदर बड़ी सी मकड़ी होगी. फॉक्स न्यूज के मुताबिक, सिडनी की गोम्पर्ट्ज़ ने ऑस्ट्रेलियाई सुपरमार्केट चेन वूलवर्थ्स से जिंजरब्रेड हाउस खरीदा था. उनको लग रहा था कि जिंजरब्रेड हाउस को खोलना इतना मुश्किल नहीं होगा. जैसे ही उन्होंने पैकेजिंग को खोला, तो अंदर से शिकारी मकड़ी घूमती दिखी. 

गोम्पर्टज़ ने 9.कॉम को बताया, 'सोने से पहले मेरे हाथ में एक चाय का कप था. किचन में जाकर मैंने माइक्रोवेव में रखा जिंजगब्रेड हाउस देखा. जैसे ही मैंने उसमें हलचल देखी तो मुझे पैर बाहर की तरफ निकलते दिखे. जब मैंने गौर से देखा तो वो एक बड़ी मछली थी.'

उन्होंने इस सोमवार को अप्रिय आश्चर्य की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट कीं.
 

तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं, कई लोगों ने शॉकिंग रिएक्शन्स दिए हैं. वूलवर्ट्स ने टिप्पणी अनुभाग में डरावने सरप्राइज के लिए गोम्पर्ट्ज़ से माफी मांगी. उन्होंने हाउस को बदलने की पेशकश की. उन्होंने लिखा, 'इस घटना के बाद हम सपलायर के साथ संपर्क में हैं. क्वारिटी से हम समझौता नहीं करते हैं. फिर ऐसी गलती नहीं होगी.'

केटी गोम्पर्ट्ज़ और उनके परिवार ने देखा कि मकड़ी की पीठ पर एक अंडे की थैली थी. उन्होंने इसे मारने के बजाय बाहर रखा. हंट्समैन मकड़ी बड़ी होती हैं, जो अपनी गति के लिए जाने जाते हैं. ऑस्ट्रेलिया में यह मकड़ी काफी पाई जाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Gingerbread House, Viral Photos, Giant Spider, Giant Spider With Eggs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com