विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2018

शख्स को मिला तीन गुना बड़ा अंडा, फोड़कर देखा तो फटी की फटी रह गईं आंखें

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाली स्टोरी वायरल हो रही है. जिसे सुनकर आपके भी कान खड़े हो जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड में एक एग फार्मर को एक बड़ा सा अंडा मिला.

शख्स को मिला तीन गुना बड़ा अंडा, फोड़कर देखा तो फटी की फटी रह गईं आंखें
ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड में एक एग फार्मर को एक बड़ा सा अंडा मिला.
  • ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड में एक एग फार्मर को एक बड़ा सा अंडा मिला.
  • स्टॉगमैन्स एग्स फार्म में तीन गुना बड़ा अंडा सामने आया.
  • खेत प्रतिनिधि ने एनडीटीवी को बताया कि ये अंडा 176 ग्राम का है.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाली स्टोरी वायरल हो रही है. जिसे सुनकर आपके भी कान खड़े हो जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड में एक एग फार्मर को एक बड़ा सा अंडा मिला. ऑस्ट्रेलिया के स्टॉगमैन्स एग्स फार्म में सामान्य अंडे के मुकाबले तीन गुना बड़ा अंडा सामने आया. जब किसान ने उस बड़े अंडे को फोड़ा तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं. बड़े अंडे के अंदर से छोटा अंडा निकला. फेसबुक पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है. 

VIDEO: चलती बस में अचानक गिरा बिल्डिंग का पिलर, उसके बाद जो हुआ वो...
 
egg within giant egg 650

खेत प्रतिनिधि ने एनडीटीवी को बताया कि ये अंडा 176 ग्राम का है. यानी सामान्य अंडे से तीन गुना बड़ा और भारी. बता दें, सामान्य अंडे का वजन 58 ग्राम होता है और छोटा होता है. जब स्टॉकमैन्स एग्स के मालिक स्कॉट स्टॉकमैन ने स्टाफ को इकट्ठा कर अंडे को फोड़ा तो किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि अंदर से सामान्य अंडा निकलेगा. 

WATCH: डिवाइडर से टकराकर हवा में पलटी कार, CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा
 
egg within giant egg

Daily Mail Australia को उन्होंने बताया- 'जब हमने अंडे को फोड़ा तो हमें लग रहा था कि अंदर से 4 जर्दी निकलेंगी.' बता दें, 176 ग्राम का अंडा स्टॉकमैन्स एग्स फार्म ने पहली बार देखा था. वो 1923 से फार्म चला रहे हैं. लेकिन इतना बड़ा पहली बार देखा. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Queensland, Egg, Three Times Bigger, Stockman's Eggs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com