विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2019

बीच समुद्र व्हेल के साथ खेलता दिखा शख्स, फेंकी गेंद तो किया ऐसा... देखें Viral Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, शख्स को व्हेल के साथ 'फेच द बॉल' (गेंद लेकर आने का गेम) खेलते देखा गया. शख्स बोट पर बैठा है और वो बॉल को दूर फेंकता दिखता है, व्हेल बॉल उठाकर लाती है.

बीच समुद्र व्हेल के साथ खेलता दिखा शख्स, फेंकी गेंद तो किया ऐसा... देखें Viral Video
बीच समुद्र व्हेल के साथ खेलता दिखा शख्स, वायरल हुआ VIDEO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, शख्स को व्हेल के साथ 'फेच द बॉल' (गेंद लेकर आने का गेम) खेलते देखा गया. शख्स बोट पर बैठा है और वो बॉल को दूर फेंकता दिखता है, व्हेल बॉल उठाकर लाती है और उसको धमा देती है. मेट्रो न्यूज की खबर के मुताबिक, इस वीडियो को आर्कटिक पोल पर रिकॉर्ड किया गया है. बोट से गुजर रहे रग्बी फैन्स को बेलुगा व्हेल के साथ 'फेच द बॉल' खेलते देखा गया.

ये भी पढ़ें: बाघिन अपने तीन बच्चों के साथ नदी किनारे पी रही थी पानी, वायरल हुआ खूबसूरत VIDEO

न्यूजीलैंड हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीडियो को साउथ अफ्रीकन जेमिनी क्राफ्ट बोट के क्रू मेंबर ने रिकॉर्ड किया है.

ये भी पढ़ें: घरों में काम करने वाली बाई का बिजनेस कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल, लोग दे रहे हैं Job Offer

वीडियो की शुरुआत बेलुगा व्हेल द्वारा नाव पर एक आदमी को गेंद देने के साथ होती है. वह आदमी फिर से रग्बी बॉल को पानी में फेंक देता है और बेलुचा व्हेल उसका पीछा करते हुए फिर से वापस लौटती हुई दिखाई देती है.

ये भी पढ़ें: Ranu Mondal ने फैन को कहा, 'मुझे छुओ मत...' तो ट्विटर पर लोगों ने बनाए ऐसे Jokes और Memes

देखें VIDEO:

इस वीडियो को 7 नवंबर को शेयर किया गया था, जिसके अब तक 4.4 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. 9 हजार से ज्यादा लाइक्स और 2 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. लोग इस वीडियो की खूब तारीफ कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, ''शानदार वीडियो, इसे मैं दिनभर देख सकता हूं.'' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ''मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे खूबसूरत वीडियो. वाकई काबिले तारीफ.''

नेशनल जियोग्राफिक की खबर के मुताबिक, बेलुगा व्हेल एक सोशल एनिमल है. बात करने के लिए वो सीटी बजाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arctic Pole, Beluga Whale, Fetch The Ball
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com