Optical Illusion IQ Test: ऑप्टिकल इल्यूजन एक ही समय में दिमाग और दृष्टि दोनों को चुनौती देने का एक शानदार तरीका है, जो कि, दिमागी कसरत के साथ आंखों और मस्तिष्क को भ्रमित कर सकता है. सोशल मीडिया पर अक्सर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़े पोस्ट वायरल होते रहते हैं, जो कई बार लोगों को कंफ्यूज कर देते हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इनके उलझे छिपे सवालों को सॉल्व करने में काफी दिलचस्पी दिखाते हैं. इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन जैसे तमाम खेल लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं. हाल ही में एक साथ ऐसा ही गेम लोगों को उलझा रहा है, जिसमें डायमंड शेप कार्ड का ट्रिक खोजने में लोग कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इन दिनों बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल से रीपोस्ट कर लोगों का ध्यान इस गेम की ओर खींच रखा है.
यहां देखें पोस्ट
How old were you when you first noticed the "8" in the middle of the 8 of diamonds card? pic.twitter.com/71M0PhqBVi
— Massimo (@Rainmaker1973) August 10, 2023
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
यूं तो यह पोस्ट @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे आनंद महिंद्रा ने रीट्वीट किया है. पोस्ट में आपको डायमंड शेप वाले ताश के पत्ती की तस्वीर नजर आ रही होगी. पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में पूछा गया है कि, कितने लोग 8 नंबर के कार्ड के बीच में तीसरा 8 नंबर ढूंढ पाए? आपने अपनी लाइफ कभी न कभी तो ताश के पत्ते देखे ही होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि, आठ नंबर वाले इस डायमंड कार्ड पर दो के बजाय तीन 8 होता हैं. सुनकर हैरानी होना लाजिमी है, लेकिन आपको इसमें यही लॉजिक जानना है, देखते हैं आप इसे सॉल्व कर पाते हैं या नहीं.

दरअसल, अगर आप इस डायमंड कार्ड को बारीकी से देखेंगे, तो आपको इसमें छिपा तीसरा आठ बड़ी आसानी से मिल जाएगा. अगर आप अब तक इस पहेली को नहीं सुलझा पाए हैं, तो परेशान न हो हमनें इसके जवाब से जुड़ी एक तस्वीर ऊपर शेयर कर दी है, जो आपको इस जवाब दिखा देगी. इस पोस्ट को अब तक 14.7 मिलियन लोग देख चुके हैं, जबकि 103.1K लोगों ने पोस्ट को लाइक किया है. पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'अभी-अभी नोटिस किया.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अब समझ आया.'
ये भी देखें- "साथ में प्यारे लगते हैं...": पैपरानी ने एयरपोर्ट पर परिणीति-राघव चड्ढा से कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं