विज्ञापन

अश्विनी भिडे बनीं मुंबई की पहली महिला BMC कमिश्नर, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ, बताया- गेम चेंजर

अश्विनी भिडे मुंबई की पहली महिला BMC कमिश्नर बनी हैं. उनकी नियुक्ति पर आनंद महिंद्रा ने उन्हें ‘गेम चेंजर’ बताया, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है.

अश्विनी भिडे बनीं मुंबई की पहली महिला BMC कमिश्नर, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ, बताया- गेम चेंजर
मुंबई को मिली पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिडे को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) का कमिश्नर नियुक्त किया गया है. यह एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि 160 साल में पहली बार किसी महिला को इस पद की जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने इस पद पर भूषण गगरानी की जगह ली है.

आनंद महिंद्रा ने की तारीफ

जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक्स पर अश्विनी भिडे की जमकर तारीफ की है. उन्होंने उन्हें 'गेम चेंजर' बताते हुए कहा कि वह मुश्किल परिस्थितियों में भी बेहतरीन काम करने के लिए जानी जाती हैं. महिंद्रा ने लिखा, कि मुंबई जैसे चुनौतीपूर्ण शहर में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करना आसान नहीं होता, लेकिन अश्विनी भिडे ने यह करके दिखाया है.

‘मेट्रो वुमन' के नाम से मशहूर

अश्विनी भिडे 1995 बैच की IAS अधिकारी हैं और उन्हें 'मेट्रो वुमन ऑफ मुंबई' के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) में काम करते हुए मुंबई मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) जैसे बड़े प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाई है. अब उनके सामने मुंबई की सबसे बड़ी नगर निकाय BMC को संभालने की जिम्मेदारी है, जो देश की सबसे अमीर और ताकतवर नगरपालिकाओं में से एक है. लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशासन में और सुधार होगा.

सोशल मीडिया पर मिली सराहना

आनंद महिंद्रा के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर इस नियुक्ति की खूब चर्चा हो रही है. लोग अश्विनी भिडे के अनुभव और काम की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बंदर पर पत्थर फेंकना पड़ा भारी! बुजुर्ग महिला पर किया हमला, वायरल Video पर छिड़ी बहस, आखिर किसकी गलती?

दूल्हा कंधे पर, मेहमानों के सिर पर सामान! पहले नहीं देखी होगी ऐसी बारात, वजह जानकर दिल खुश हो जाएगा

रोबोट की तरह जी रहा था, अब मैं आजाद हूं! इतना परेशान हुआ कि इंजीनियर ने छोड़ दी गूगल की नौकरी और अब...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com