Easy Hack For Peeling Boiled Potatoes: सब्जियों में आलू ही सिर्फ ऐसा है, जो हर सब्जी के साथ एडजस्ट हो जाता है. वहीं बात जब आलू के पराठे या फिर समोसे की हो तो क्या ही कहने, जो हर किसी के फेवरेट होते हैं, लेकिन इन सबमें जो सबसे बड़ा काम है वो है आलू को उबालने के बाद उसे ठंडा करके छीलने में. अगर आलू गर्म हो तो छिलका उतारने में समय के साथ-साथ हाथ भी जलते हैं, वहीं ठंडे होने के बाद भी ये सिरदर्द ही साबित होते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे सांप भी मर जाए और लाठी भी ना टूटे? हाल ही में इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला गर्म आलू को छीलने का शॉर्टकट बता रही है, जिसे देखकर यकीनन आप भी हैरान रह जाएंगे. हो सकता है ये तरीका आपके भी काम आ जाए.
यहां देखें वीडियो
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिना हाथ जलाए उबले आलू कैसे छीलें (Boiled Aloo Peeling Hack)
यूं तो सोशल मीडिया पर किचन हैक्स के कई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं. इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो वास्तव में उपयोगी साबित होते हैं, जबकि कुछ बाद में फ्लॉप आइडिया के रूप में सामने आते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा शॉर्टकट तरीका सामने आया है, जो आलू छीलने के काम को बेहद मजेदार बना रहा है. इस वीडियो में एक महिला गर्म आलू को छीलने का अनोखा तरीका दिखा रही हैं, जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा. वीडियो में महिला पूरियों को तलकर निकालने वाली कलछी को उल्टा कर महिला उस पर आलू को रख देती है और अगले ही पल एक गर्म आलू को कलछी पर रखती हैं और जोर से दबा देती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, वो जैसे ही आलू को दबाती हैं, वह कटोरे में गिर जाता है, जबकि आलू का छिलका कलछी में ही रह जाता है.
आलू छीलने का नया शॉर्टकट (Easy Way to Peel Boiled Potatoes)
आलू छीलने का यह नया तरीका उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है, जिन्हें आलू छीलने में समय लगाना पसंद नहीं है या जिनके पास पर्याप्त समय नहीं है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग दंग रह गए हैं और इसे तुरंत अपनाने की सलाह दे रहे हैं. कई लोग इसे एक क्रांतिकारी आइडिया मान रहे हैं और अपने अनुभव साझा कर रहे हैं. इस तरह के किचन हैक्स ना केवल रोजमर्रा के काम को आसान बनाते हैं, बल्कि वे कुकिंग को भी एक मजेदार अनुभव में बदल देते हैं. अब आलू छीलने का यह शॉर्टकट आपको भी अपनी रसोई में आजमाना चाहिए. अगर आप भी इस अनोखे तरीके को अपनाने का सोच रहे हैं, तो यह वीडियो जरूर देखें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को aroob_jattoii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
ये भी देखेंः- पीठ पर ऑटो चढ़ाकर लड़की ने लगाए पुश-अप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं