विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2017

भुवनेश्वर के चिड़ियाघर में बाघों के बीच कूद गया एक व्यक्ति, जानें- फिर क्या हुआ...

भुवनेश्वर के नंदनकानन चिड़ियाघर में हुई घटना, प्रकाश पाणी नाम का व्यक्ति अचानक बाघों के बाड़े में कूद गया

भुवनेश्वर के चिड़ियाघर में बाघों के बीच कूद गया एक व्यक्ति, जानें- फिर क्या हुआ...
भुवनेश्वर के नंदनकानन चिड़ियाघर में एक व्यक्ति बाघों के बाड़े में कूद गया (प्रतीकात्मक फोटो).
  • सुरक्षाकर्मियों ने मशक्कत करके बचाई जान
  • बाघों को तुरंत उनके पिंजरे में भगा दिया गया
  • प्रकाश को बाड़े से निकालकर पुलिस को सौंप दिया
भुवनेश्वर: भुवनेश्वर के नंदनकानन चिड़ियाघर में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने ऐसा तमाशा किया कि वहां कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव ढीले हो गए. यदि सुरक्षाकर्मी तुरंत सक्रिय न होते तो इस जू में हादसा हो जाता. यह व्यक्ति बाघों के बाड़े में कूद गया था.  

बताया जाता है कि नंदनकानन जू में बाड़ा संख्या 31-ए और बी बाघों के बाड़े हैं. बालिकुडा का रहने वाला प्रकाश पाणी इस बाड़े की 20 फुट ऊंची बाड़ पर चढ़ गया और बाघों की मांद में कूद गया. उस वक्त वहां दो बाघ थे. प्रकाश के बाड़े में कूदने पर कोहराम मच गया.  

VIDEO : बाघ को ललकारा

चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना होने पर सुरक्षा गार्ड तुरंत सक्रिय हो गए. उन्होंने तुरंत बाघों को उनके पिंजरे में भगा दिया और प्रकाश पाणी को बाहर निकाल लिया. उन्होंने बताया कि प्रकाश को बाद में पुलिस को सौंप दिया गया. यदि सुरक्षाकर्मी तुरंत बाघों को न भगाते तो वे प्रकाश पर हमला कर सकते थे.
(इनपुट एजेंसियों से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Person Jumped Between Tigers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com