Woman Bathroom Break: अक्सर ऑफिस में काम के दौरान कर्मचारी लंच ब्रेक के अलावा बीच-बीच में बाथरूम ब्रेक भी लेते है, जो कि स्वाभाविक है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही ब्रेक चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर अपने वर्कप्लेस का एक अनुभव साझा किया है, जिसे पढ़कर लोग हैरान हैं. महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि, 8 मिनट के बाथरूम ब्रेक के लिए उसके बॉस ने उसे छुट्टी (सिक लीव) या पेड टाइम ऑफ (PTO) लेने को कहा है. इंटरनेट पर महिला के इस पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए बॉस के रवैये पर गुस्सा जता रहे हैं और खूब खरीखोटी सुना रहे हैं.
8 मिनट के ब्रेक के लिए छुट्टी
Reddit पर वायरल हो रहे इस पोस्ट में महिला ने लिखा है, 'मैं ऑफिस से दूर घर से काम करती हूं. एक सुबह मैं काम के बीच बाथरूम जाने के लिए उठी. मेरे 8 मिनट के बाथरूम ब्रेक के बीच, मुझे मेरे बॉस ने एक वॉइस मेल भेजा, जिसमें कहा गया था कि मैं इस ब्रेक के लिए बीमारी पर मिलने वाली छुट्टी (सिक लीव) का उपयोग करूं या पीटीओ (पेड टाइम ऑफ) लूं या उसी वक्त तुरंत ऑनलाइन आऊं. मैंने कहा कि, मैं केवल आठ मिनट के लिए ऑफलाइन थी, लेकिन उन्होंने मेरी एक नहीं सुनी, उल्टा सिक लीव लेने पर जोर दिया.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें पोस्ट
My boss wanted me to use a sick day to use the bathroom.
byu/SpecterGygax inantiwork
कंपनी की चुनौतियों का जिक्र
महिला ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा कि, 'मैं अक्सर ब्रेक छोड़ देती हूं और काम करती हूं. शिफ्ट खत्म होने के बाद भी काम करती रहती हूं. मुझे कॉलेज के दूसरे साल में यह नौकरी मिली, क्योंकि मैं रिटेल सेक्टर में काम करने से ऊब गई थी, पर अब यह काम धीरे-धीरे रिटेल से भी बदतर हो गया है. सुपरवाइजर्स को भी कोई परवाह नहीं है क्योंकि वे आपको बुरा-भला कहते हैं, आपका शेड्यूल बिना किसी सूचना के बदला जा सकता है. वे लोगों से वो काम कराते हैं, जिसके वो योग्य भी नहीं हैं और कानूनी तौर पर करने को नहीं कह सकते हैं, क्योंकि उस योग्यता के लिए कंपनी कर्मचारियों की तरफ से भुगतान नहीं करेगी. इसके अलावा हमें मैकडॉनल्ड्स की तुलना से भी कहीं कम वेतन मिलता है, लेकिन अब यह कंपनी पूरी तरह से नर्क बन चुकी है.'
लोगों ने दी ये राय
महिला के इस पोस्ट को लोग खूब देख और शेयर कर रहे है. इसके साथ ही ऐसे में क्या करना चाहिए, इसकी भी सलाह दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'वहां से निकलने से पहले उनके हर अनैतिक काम और वेतन चोरी के लिए रिपोर्ट करें. वो जवाबी कार्रवाई करेंगे और सब सही रहा तो आपको उनसे मुआवजा मिल सकता है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सबसे पहले, हमेशा नियम के हिसाब से ब्रेक लें.' महिला ने बताया कि, वो ये नौकरी छोड़ रही है. इसके साथ ही नए काम की तलाश भी कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं