Islamabad:
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी बुधवार को देर रात इस्लामाबाद लौट आए। वह छह दिसम्बर को दिल की बीमारी के इलाज के लिए यहीं से अचानक दुबई चले गए थे। जरदारी के दुबई जाने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो था कि देश में तख्तापलट की सम्भावनाओं के मद्देनजर वह दुबई चले गए हैं। इन अफवाहों को विराम देते हुए वह हालांकि रविवार रात कराची लौट आए थे। समाचार एजेंसी ऐसोसिएटिड प्रेस ऑफ पाकिस्तान ने राष्ट्रपति के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर के हवाले से कहा कि जरदारी बुधवार की रात कराची से इस्लामाबाद लौटे हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पाकिस्तान, राष्ट्रपति, आसिफ अली जरदारी, इलाज