विज्ञापन

विकसित भारत से क्यों उम्मीद लगाए बैठा है नेपाल, कितने भारतीय पर्यटक करते हैं वहां की यात्रा

नेपाली वित्तमंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में कहा कि 'विकसित भारत' का फायदा नेपाल को भी मिलेगा.विकसित भारत में बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक नेपाल घूमने जाएंगे. आइए देखते हैं कि अभी कितने भारतीय घूमने के लिए नेपाल जाते हैं.

नई दिल्ली:

नेपाल के वित्तमंत्री डॉक्टर स्वर्णिम वाग्ले एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने भारत-नेपाल संबंधों, व्यापार और जेन जी आंदोलन पर भी बातचीत की.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल का भविष्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध केवल अर्थव्यवस्था या भूगोल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के सभ्यतागत और सांस्कृतिक रिश्ते भी बहुत गहरे हैं. उन्होंने कहा कि विकसित भारत में भारतीय पर्यटक बड़ी संख्या में घूमने के लिए नेपाल के पर्यटन स्थलों पर जाएंगे और पैसे खर्च करेंगे. आइए हम आपको बताते हैं कि अपने पड़ोसी देश नेपाल घूमने हर साल कितने पर्यटक जाते हैं. 

नेपाल पर्यटन बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक इस साल सितंबर तक कुल आठ लाख 65 हजार 920 पर्यटकों ने नेपाल की यात्रा की थी. पिछले साल जनवरी से सितंबर के बीच आठ लाख 15 हजार 273 पर्यटक घूमने के लिए नेपाल गए थे. इस साल सबसे अधिक एक लाख 20 हजार पर्यटक मार्च के महीने में आए थे. इनमें भारतीय पर्यटकों की संख्या 25 हजार 728 थी. वहीं चीन से आने वाले पर्यटकों की संख्या 11 हजार 220 थी, यानी कि भारत से नेपाल घूमने जाने वाले पर्यटकों की संख्या चीनी पर्यटकों के दो गुनी से भी अधिक थी. 

कितने भारतीय जाते हैं नेपाल

इस साल सबसे अधिक भारतीय पर्यटक जून के महीने में नेपाल पहुंचे थे. बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक जून में 99 हजार 363 पर्यटकों ने नेपाल की यात्रा की. इनमें भारतीय पर्यटकों की संख्या 41 हजार 809 थी. यह नेपाल जाने भारतीय पर्यटकों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. जून में अमेरिका से 11 हजार 836 और चीन से नौ हजार 995 पर्यटक नेपाल पहुंचे थे.  

अगर हम यह देखें कि सबसे अधिक पर्यटक किस देश से आए तो इस सूची में भारत का नाम सबसे ऊपर है. बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में नेपाल घूमने गए 88 हजार 248 पर्यटकों में से 17 हजार 425 भारतीय थे. भारत के बाद सबसे अधिक 11 हजार 212  पर्यटक चीन और आठ हजार 299 पर्यटक अमेरिका से आए थे. अगर हम इस आंकड़े को फीसद में देखें तो सितंबर में नेपाल गए भारतीय पर्यटकों की संख्या 19.75 फीसद, चीनी पर्यटकों की संख्या 12.71 फीसदी और अमेरिकी पर्यटकों की संख्या 9.4 फीसदी थी. 

नेपाल पर्यटन बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक इस साल सितंबर तक कुल आठ लाख 65 हजार 920 पर्यटकों ने नेपाल की यात्रा की थी.

नेपाल पर्यटन बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक इस साल सितंबर तक कुल आठ लाख 65 हजार 920 पर्यटकों ने नेपाल की यात्रा की थी.
Photo Credit: @nepaltourismb X

डॉ. वाग्ले ने कहा कि भारत और नेपाल का भविष्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है. दोनों देशों के संबंध केवल अर्थव्यवस्था या भूगोल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि भारत-नेपाल के सभ्यतागत और सांस्कृतिक रिश्ते भी बहुत गहरे हैं.भारतीय पर्यटक नेपाल में पहाड़ों और जंगलों को देखने के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन के लिए भी जाते हैं. वो पशुपतिनाथ और मुक्तिनाथ के दर्शन के साथ-साथ गौतम बुद्ध के जन्मस्थान लुंबिनी भी जाते हैं. 

दुनिया के पर्यटन के नक्शे पर भारतीय

दुनिया के अलग-अलग क्षेत्र के बाजार पर नजर रखने वाली संस्था रिसर्च एंड मार्केट की आउटबाउंड टूरिज्म मार्केट इन इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत से विदेश घूमने जाने वाले पर्यटकों की संख्या 2025 से 2030 के बीच तेजी से बढ़ने की उम्मीद है. साल 2023 में भारत के आउटबाउंड टूरिज्म बाजार 2.14 लाख करोड़ रुपये का था. इसके 2030 तक बढ़कर  5.01 लाख करोड़ रुपये हो जाने का अनुमान है. संस्था ने 2024 से 2030 तक इस बाजार में हर साल औसतन 14.27 फीसद की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है.

एक शोध के मुताबिक 2025 में भारतीय नागरिकों के 32 करोड़ से अधिक प्रस्थान दर्ज किए गए. साल 2024 में भारतीयों ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन पर 35 अरब डॉलर खर्च किए थे. इसके साथ ही भारत अंतरराष्ट्रीय पर्यटन पर खर्च के मामले में दुनिया का 10वां सबसे बड़ा देश बन गया था.  

ये भी पढ़ें: पत्नी को अफेयर कबूलने का दबाव देना मेंटल टॉर्चर, प्रेमिका को 'छोटी बहन' मानने को मजबूर नहीं कर सकते- हाई कोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian In Nepal, Nepal Tourism 2026, India Nepal Relation, NDTVWorldSummit 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com