विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2011

नाइजीरिया में विस्फोट, गोलीबारी में 10 लोगों की मौत

मैदुगुरी में सैनिकों को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट और उसके बाद हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।
अबुजा: नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में सैनिकों को निशाना बनाकर किए गए शक्तिशाली बम विस्फोट और उसके बाद हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अधिकतर लोगों की मौत सैनिकों की कार्रवाई में हुई। उन्होंने बताया कि एक बम फेंकने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद सैनिकों ने घरों को जलाने के साथ ही अंधाधुंध गोलीबारी की। निवासियों ने बताया कि एक व्यक्ति की बम में विस्फोट कराने के प्रयास में मौत हो गई, जिसके बाद सैनिकों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सैनिकों ने बोको हराम समुदाय के संदिग्ध हमलावरों की तलाश में घरों में तलाशी के दौरान कुछ निवासियों पर हमले भी किए। एक निवासी ने बताया, जहां से मैं बात कर रहा हूं, वहां पर सड़क पर दो शव पड़े हैं। सैनिक किसी को भी उस क्षेत्र में प्रवेश करने की इजाजत नहीं देंगे, क्योंकि वे नहीं चाहते कि कोई भी विनाश को देखे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नाइजीरिया, हिंसा, विस्फोट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com