विज्ञापन

वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज का 5 दिवसीय भारत दौरा, ऊर्जा-व्यापार मजबूत करने पर रहेगा जोर

वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ-साथ विदेश, वित्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार-सूचना और परिवहन मंत्री भी भारत आएंगे. इस दौरे का मकसद उर्जा, व्यापार और टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दे पर द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना है.

वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज का 5 दिवसीय भारत दौरा, ऊर्जा-व्यापार मजबूत करने पर रहेगा जोर
56 साल की डेल्सी रोड्रिगेज निकोलस मादुरो की बेहद करीबी मानी जाती थीं.

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज पांच दिवसीय दौरे पर भारत आ रहीं हैं. वह बुधवार (3 जून 2026) को भारत आएंगी. राष्ट्रपति डेल्सी का भारत दौरा ऊर्जा, व्यापार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित होगा. 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि रोड्रिगेज तीन से सात जून तक भारत की यात्रा पर रहेंगी और इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगी. जायसवाल ने बताया कि रोड्रिगेज के साथ विदेश मामलों, अर्थव्यवस्था एवं वित्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार एवं सूचना और परिवहन सहित अन्य विभागों के मंत्री भारत आएंगे.

56 साल की डेल्सी रोड्रिगेज श्रम कानून की वकील रहीं हैं. वह निकोलस मादुरो की बेहद करीबी मानी जाती थीं. इसके बावजूद अमेरिका ने उन्हें राष्ट्रपति के तौर पर समर्थन दिया.  गौरतलब है कि ये साल वेनेजुएला की राजनीति के लिए उथल-पुथल का साल रहा है. अमेरिका ने इस साल जनवरी में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को नार्को-आतंकवाद की साजिश रचने के आरोप में हिरासत में ले लिया था. इसके बाद से डेल्सी रोड्रिगेज ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला था.

न कोई अनुभव और न टैलेंट... ट्रंप ने खुफिया विभाग की कमान अपने फेवरेट शख्स को सौंपी, तुलसी गबार्ड की जगह लेंगे

कैसे अमेरिका ने मादुरो को वेनेजुएला में घुसकर गिरफ्तार किया

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने से पहले जासूस कई महीनों तक उनकी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थे. इसके बाद ट्रंप ने जनवरी 2025 में एक दिन सेना की छोटी से टुकड़ी को वेनेजुएला में दाखिल होने का आदेश दिया. इस बात अमेरिका सेना ने महज दो घंटे 20 मिनट में ऑपरेशन को अंजाम दिया. 

अब मादुरो और उनकी पत्नी सेलिया फ्लोरेस न्यूयॉर्क में अमेरिकी हिरासत में हैं. न्यूयॉर्क की एक अदालत में उनके खिलाफ मुकदमा चल रहा है. फिलहाल वह न्यूयॉर्क शहर के ब्रुकलिन में स्थित मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर (MDC) में बंद हैं. 

यह भी पढ़ें: अमेरिका की तेहरान से डील सस्पेंड, नेतन्याहू से बहस और हॉर्मुज अब भी बंद... क्या इस युद्ध ने ट्रंप को थका दिया?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Venezuela, Venezuela Acting President, Delcy Rodríguez
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com