विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2011

वीना मलिक मामले में पाक अदालत ने पुलिस से मांगा जवाब

पिछले दिनों एक भारतीय पत्रिका के मुख्य पृष्ठ पर वीना की एक निर्वस्त्र तस्वीर छपी थी और इसमें उनकी बांह पर आईएसआई लिखा टैटू भी बना हुआ था।
Islamabad: पाकिस्तान की एक अदालत ने अभिनेत्री वीना मलिक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की मांग को लेकर दायर याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वकील चौधरी इश्तियाक ने लाहौर की एक अदालत में याचिका दायर कर वीना के खिलाफ देश और आईएसआई को बदनाम करने का मामला दर्ज करने की मांग की थी। पिछले दिनों एक भारतीय पत्रिका (एफएचएम इंडिया) के मुख्य पृष्ठ पर वीना की एक निर्वस्त्र तस्वीर छपी थी और इसमें उनकी बांह पर आईएसआई लिखा टैटू भी बना हुआ था। वीना ने तस्वीर के साथ छेड़छाड़ किए जाने का दावा किया था, हालांकि पत्रिका संपादक इसे सही बता रहे हैं। वीना की इस तस्वीर को लेकर पाकिस्तान में खासा विवाद खड़ा हुआ है। इश्तियाक ने कहा कि वीना ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और देश की इस्लामी मूल्यों वाली छवि को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि विवादों में रहने वाली इस अभिनेत्री के खिलाफ पाकिस्तान विरोधी और इस्लाम विरोधी मामलों में मुकदमा चलाया जाना चाहिए। मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
वीना मलिक, आईएसआई, टैटू, पाकिस्तान, केस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com