विज्ञापन
This Article is From May 09, 2025

हम भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को घटाना चाहते हैं : व्हाइट हाउस

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच अमेरीका से बड़ा बयान सामने आया है. इस मामले को लेकर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का बयान सामने आया है.

हम भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को घटाना चाहते हैं : व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर पूरी दुनिया की नजर इन्ही दो देशों पर टिकी हैं. अब इन दो देशों के बीच अमेरिका की मध्यस्थता की खबर सामने आई है. भारत-पाकिस्तान संघर्ष में मध्यस्थता के अमेरिकी प्रयासों पर, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, "यह कुछ ऐसा है जिसमें विदेश मंत्री और अब हमारे NSA मार्को रुबियो भी शामिल हैं. राष्ट्रपति ने व्यक्त किया है कि वह चाहते हैं कि यह तनाव जल्द से जल्द कम हो जाए. वह समझते हैं कि राष्ट्रपति ट्रम्प के ओवल ऑफिस में आने से बहुत पहले से ये दोनों देश दशकों से एक-दूसरे के साथ मतभेद में रहे हैं. हालांकि उनके दोनों देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं. विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं, इस संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं."

पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा उल्लंघन किया जा रहा है, इसपर भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इसपर बनी हुई है. अब अमेरीका के व्हाइट हाउस से भी इस मामले को लेकर गंभीरता जाहिर की है.

ये भी पढ़ें- पंजाब के फिरोजपुर में रिहायशी इलाके पर पाकिस्तान का ड्रोन अटैक, एक ही परिवार के 3 लोग घायल

बारामुल्ला से भुज तक 26 स्थानों पर ड्रोन अटैक, सेना ने बताया- पाक ने आज कहां-कहां हमले किए? क्या कुछ हुआ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India-Pakistan Conflict, White House Press Secretary, Karoline Leavitt, President Trump, America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com