वाशिंगटन:
अमेरिका तालिबान के साथ एक समझौते के नजदीक पहुंच चुका था लेकिन अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई की आपत्तियों के बाद इसे मूर्त रूप नहीं दिया जा सका। समाचार पत्र द वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक एक साल की वार्ता के बाद अमेरिका और तालिबान समझौते के करीब पहुंच चुके थे। ओबामा प्रशासन के प्रयासों के तहत यह उपलब्धि मिलती नजर आ रही थी। अमेरिका और तालिबान के बीच एक प्रयोगात्मक करार पर पिछले महीने सहमति बनी थी। इसके तहत सभी कैदियों को कतर भेजा जाना था, जहां तालिबान एक कार्यालय खोलता और फिर दोनों पक्ष आगे की कार्रवाई करते। करजई इससे सहमत नहीं थे और उन्होंने वीटो कर दिया।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
तालिबान, समझौते, अमेरिका