विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2016

अमेरिकी जंगी जहाज ने विवादित दक्षिण चीन सागर में गश्त किया

अमेरिकी जंगी जहाज ने विवादित दक्षिण चीन सागर में गश्त किया
फाइल फोटो
वाशिंगटन: एक अमेरिकी जंगी जहाज ने चीन, ताइवान और वियतनाम के दावे वाले विवादित दक्षिण चीन सागर में शनिवार को गश्त किया, ताकि उन समुद्री दावों को चुनौती दी जा सके जो अमेरिका एवं अन्य देशों के अधिकारों और स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करते हैं।

वॉल स्ट्रीट जनरल ने एक प्रमुख खबर में कहा है कि अमेरिका के नौवहन की स्वतंत्रता मुख्य रूप से चीन के प्रति लक्षित था।
अखबार ने कहा, चीन और उसके दो पड़ोसी देशों के दावे वाले दक्षिण चीन सागर में एक द्वीप के आसपास शनिवार को एक अमेरिकी जंगी जहाज ने गश्त किया। क्षेत्र में चीन के समुद्री और क्षेत्रीय दावों को चुनौती देने के इरादों से चलाए जाने वाले अभियानों की श्रृंखला में यह एक और गतिविधि है। पेंटागन ने दक्षिण चीन सागर में अपने अभियान की पुष्टि की है।

पेंटागन के प्रवक्ता कमांडर बिल अर्बन ने एक सवाल के जवाब में बताया, मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि रक्षा विभाग ने 30 जनवरी को दक्षिण चीन सागर में, विशेष रूप से पार्सल द्वीपों में ट्रिटन द्वीप के आसपास एक नौवहन स्वतंत्रता अभियान का संचालन किया है, ताकि समुद्री दावों को चुनौती दी जा सके।

अर्बन ने बताया कि अभियान के दौरान यूएसएस कर्टिस विल्बर ट्रिटन द्वीप के 12 समुद्री मील के दायरे से होकर गुजरा। यह अभियान अमेरिका और अन्य देशों के नौवहन के अधिकार एवं स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करने वाले दावों को चुनौती देने के लिए था। अखबार के रक्षा वरिष्ठ रक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि यह अभियान करीब तीन घंटे तक चला।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दक्षिण चीन सागर, अमेरिका, चीन, ताइवान, युद्धपोत, South China Sea, USA, China, Taiwan, Warship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com