विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2011

पाक के साथ रिश्ते जटिल, लेकिन जरूरी : अमेरिका

अमेरिका ने रिश्ते की ऐसी आधार रेखा तैयार करने का विश्वास जताया है, जो आतंकवाद के साझा खतरे से निपटने में दोनों देशों को आगे बढ़ने की अनुमति दे।
वाशिंगटन: पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को जटिल लेकिन जरूरी बताते हुए अमेरिका ने रिश्ते की ऐसी आधार रेखा तैयार करने का विश्वास जताया है, जो आतंकवाद के साझा खतरे से निपटने में दोनों देशों को आगे बढ़ने की अनुमति दे। पेंटागन प्रेस सचिव जॉर्ज लिटिल ने अपने वर्षांत संवाददाता सम्मेलन में कहा, यह साल पाकिस्तान के साथ हमारे संबंधों में चुनौतियां लेकर आया। हम जानते हैं कि हाल ही में सीमा पर हुई घटना ने भारी चुनौती पैदा की है। उन्होंने कहा, लक्ष्य इन मुद्दों पर पाकिस्तान के साथ काम करने का है। यह जटिल, लेकिन अनिवार्य संबंध है और हम पाकिस्तानियों के साथ दीर्घकालिक संबंधों को लेकर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, आतंकवादी अमेरिका को चेतावनी देते हैं और वे पाकिस्तान को भी धमकाते हैं। लिटिन ने बताया, हमें विश्वास है कि हम रिश्ते में ऐसी आधार रेखा पा सकते हैं, जो हमें आगे बढ़ने की अनुमति दे। ऐसा होना हर बार आसान नहीं होता है, लेकिन थोड़ी सी कड़ी मेहनत के बाद हमें लगता है कि हम ऐसा कर सकते हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका-पाकिस्तान, आपसी रिश्ते, आतंकवाद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com