विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2011

अमेरिका में विमान दुर्घटना, पांच की मौत

अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में एक राजमार्ग पर एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।
वाशिंगटन: अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में एक राजमार्ग पर एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के मुताबिक, मंगलवार को घटी इस दुर्घटना में मरने वालों में तीन वयस्क और दो बच्चे शामिल हैं। इस दुर्घटना में विमान में सवार एक कुत्ते की भी मौत हो गई। संघीय उड्डयन प्रशासन के प्रवक्ता जिम पीटर्स के मुताबिक, "विमान न्यू जर्सी के टेटरबोरो हवाईअड्डे से रवाना हुआ था और वह जार्जिया जा रहा था।" प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि एकल इंजन वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के साथ ही तेज विस्फोट के साथ टुकड़े-टुकड़े हो गया। उन्होंने बताया, "यह दुर्घटना न्यू जर्सी में अंतरराज्यीय राजमार्ग 287 पर हुआ।"
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका, विमान, दुर्घटनाग्रस्त
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com