विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2020

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा: सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने शनिवार को कहा कि वह अमेरिकी जनता द्वारा उन पर और उनकी साथी तथा उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस (Kamala Harris) पर जताये गए विश्वास को लेकर सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा: सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden).
वाशिंगटन:

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने शनिवार को कहा कि वह अमेरिकी जनता द्वारा उन पर और उनकी साथी तथा उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस (Kamala Harris) पर जताये गए विश्वास को लेकर सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने देशवासियों से कहा कि यह एकजुट होने का समय है.

यह भी पढ़ें: जो बाइडेन होंगे अमेरिका के अगले राष्ट्रपति

बाइडेन (77) ने तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में अमेरिका के प्रमुख समाचार संस्थानों द्वारा उन्हें विजेता घोषित किये जाने के बाद पहले बयान में कहा, 'मैं अमेरिकी जनता द्वारा मुझ पर और कमला हैरिस पर जताये गए विश्वास को लेकर सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं.'

उन्होंने कहा, 'कई बाधाओं का सामना करते हुए बड़ी संख्या में अमेरिकी जनता ने मतदान किया. इससे एक बार फिर यह साबित हो गया है कि लोकतंत्र अमेरिका के दिल की गहराई में बसा है.' बाइडेन ने कहा, 'अभियान समाप्त होने के साथ ही यह समय क्रोध और कठोर बयानबाजी को पीछे छोड़कर राष्ट्र के तौर पर एक साथ आने का है. यह अमेरिका को एकजुट करने का समय है.'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joe Biden, US Elections, US Presidential Elections, Biden New American President
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com