विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2011

अमेरिकी सेनाओं ने इराक से बोरिया बिस्तर समेटा

9 साल से इराक में डेरा डाले बैठे अमेरिका ने इराक में लोकतंत्र की स्थापना के लिए एक बड़ी कीमत चुकाई है।
वाशिंगटन: अमेरिकी सेनाओं ने इराक से अपना बोरिया बिस्तर करीब-करीब समेट लिया है। 9 साल से इराक में डेरा डाले बैठे अमेरिका ने यहां लोकतंत्र की स्थापना के लिए एक बड़ी कीमत चुकाई है। इन सालों में अमेरिका के करीब 4500 सैनिक मारे गए हैं जबकि 32 हजार से ज्यादा सैनिक घायल हुए हैं। इन सबके अलावा इराक पर हमले के बाद से अमेरिका की जेब पर 800 बिलियन डॉलर का बोझ भी पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पहले ही कह चुके हैं कि 31 दिसंबर तक इराक से सभी अमेरिकी सैनिक वापस लौट आएंगे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका, इराक, लोकतंत्र, स्थापना
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com