विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2011

अमेरिका में अपार्टमेंट से सात शव बरामद

अमेरिका के डलास शहर के एक अपार्टमेंट से सात लोगों के शव बरामद किए गए हैं । इनमें से चार शव महिलाओं के हैं।
ह्यूस्टन: अमेरिका के डलास शहर के एक अपार्टमेंट से सात लोगों के शव बरामद किए गए हैं । इनमें से चार शव महिलाओं के हैं। इन सभी शवों पर गोली लगने के घाव हैं। समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के मुताबिक, ये शव डलास से 25 मील की दूरी पर ग्रेपेविन में एक अपार्टमेंट के रसोई घर और कमरों से बरामद किए गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बयान जारी कर कहा, "सभी शवों पर गोली लगने के घाव के निशान हैं।"
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका, अपार्टमेंट, 4 शव बरामद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com