विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2017

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने नाइजीरिया में आत्मघाती हमले की निंदा की, 50 लोगों की हुई है मौत

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नाइजीरिया में हुए आत्मघाती हमले की निंदा की है.

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने नाइजीरिया में आत्मघाती हमले की निंदा की, 50 लोगों की हुई है मौत
फाइल फोटो
  • संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने नाइजीरिया में आत्मघाती हमले की निंदा की
  • इस हमले में 50 लोगों की मौत हो गई है
  • मस्जिद में सुबह की नमाज के दौरान हुआ था हादसा
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नाइजीरिया में हुए आत्मघाती हमले की निंदा की है, जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अपने प्रवक्ता फरहान हक के माध्यम से मंगलवार को एक बयान में गुटेरेस ने पीड़ित परिवारों, नाइजीरिया की सरकार और वहां के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की.

यह भी पढ़ें: सोमालिया में अमेरिकी हवाई हमले में अल-शबाब के 100 से ज्यादा लड़ाके ढेर

उन्होंने साथ ही इस घृणित कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को तुरंत न्याय के कटघरे में लाने को कहा. हक के अनुसार, गुटेरेस ने आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई में नाइजीरियाई सरकार के साथ संयुक्त राष्ट्र की एकजुटता दोहराई. उन्होंने साथ ही क्षेत्रीय आतंकवाद-रोधी प्रयासों के लिए अपना समर्थन जारी रखने की संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता को भी दोहराया.

VIDEO:  बांदीपुरा: सुरक्षाबलों ने छह आतंकियों को मार गिराया
गौरतलब है कि एक आत्मघाती हमलावर ने मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्य अदामावा के मुबी कस्बे की एक मस्जिद में सुबह की नमाज के दौरान खुद को उड़ा लिया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
United Nations Chief, Suicide Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com