विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2022

सैटेलाइट तस्वीरों में यूक्रेन बॉर्डर पर दिखा कई KM लंबा सड़क जाम, रूसी हमले के बीच देश छोड़कर भाग रहे लोग

राजधानी कीव पर मिसाइल हमलों के बीच यूक्रेनी नागरिकों ने शुक्रवार को पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया में बड़ी संख्या में घुसपैठ की है. इस इलाके में बड़ी संख्या में लोगों को सीमा पर घंटों इंतजार करते हुए भी देखा गया.

सैटेलाइट तस्वीरों में यूक्रेन बॉर्डर पर दिखा कई KM लंबा सड़क जाम, रूसी हमले के बीच देश छोड़कर भाग रहे लोग
शुक्रवार को रोमानिया-यूक्रेन की सीमा पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला. (सैटेलाइट तस्वीर- मैक्सार टेक्नोलॉजीज)

नई सैटेलाइट तस्वीरों में रोमानिया-यूक्रेन की सीमा (Romania-Ukraine Border)  के पास कारों और ट्रकों का कई किलोमीटर लंबा सड़क जाम देखने को मिला है. यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी कीव पर रूसी मिसाइल हमले के बाद लोग देश छोड़कर पड़ोसी देशों में भागने की कोशिश कर रहे हैं. 

अमेरिकी स्पेस कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीज (Maxar Technologies) द्वारा साझा किए गए हाई-रिज़ॉल्यूशन तस्वीरों के अनुसार, शुक्रवार को साइरेट सीमा के पास इस तरह की गतिविधियां रिकॉर्ड की गईं.

राजधानी कीव पर मिसाइल हमलों के बीच यूक्रेनी नागरिकों ने शुक्रवार को पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया में बड़ी संख्या में घुसपैठ की है. इस इलाके में बड़ी संख्या में लोगों को सीमा पर घंटों इंतजार करते हुए भी देखा गया.

"बाजार भी नहीं जा सकते, हम 20 घंटे कैसे यात्रा करेंगे? यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों ने बताई अपनी व्यथा

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन में 18 से 60 वर्ष की उम्र के पुरुषों के यात्रा पर प्रतिबंधित लगने के बाद पड़ोसी देशों में जाने वालों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. 

उत्तरी रोमानिया के साथ सीमा पर, इसाकिया में गुरुवार को लंबी कतारें देखी गईं क्योंकि तब कारें डेन्यूब नदी के ऊपर एक नौका पर चढ़ने के लिए इंतजार कर रही थीं. इसाकिया मोल्दोवा और काला सागर के बीच का एक शहर है.

'अधिकारियों से कॉर्डिनेट किए बिना सीमा पर न जाएं', यूक्रेन में फंसे भारतीयों को भारतीय दूतावास की सलाह

गुरुवार को यूक्रेन से कम से कम 29,000 लोगों ने पोलैंड में प्रवेश किया है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इनमें से कितने युद्ध शरणार्थी हैं और कितने घर वापसी करने वाले हैं. पूरे मध्य यूरोप में, नाटो के पूर्वी हिस्से में, स्वयंसेवक सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित कर रहे हैं कि बॉर्डर एरिया से आने वाले लोगों के लिए आवास और परिवहन की व्यवस्था की जाए.

वीडियो: "अधिकारियों से संपर्क नहीं तो सीमा की तरफ न जाएं": यूक्रेन के भारतीय दूतावास की नई एडवाइजरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ukraine Crisis, Russia Ukraine Conflict, Maxar Satellite Images, Maxar Technologies, Long Traffic Jam Near Border In Ukraine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com