गाजा पर शासन कर रहे फिलिस्तीनी आतंकवादी ग्रुप हमास ने शुक्रवार को कहा कि उसकी आर्म्ड विंग ने सात अक्टूबर को इजराइल में ग्रुप द्वारा किए गए हमलों के दौरान बंदी बनाए गए करीब 200 लोगों में से दो अमेरिकी बंधकों को रिहा कर दिया है.
हमास ने टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, "कतर की कोशिशों के जवाब में, (एज़ेदीन) अल-कसम ब्रिगेड ने मानवीय कारणों से दो अमेरिकी नागरिकों (एक मां और उसकी बेटी) को रिहा कर दिया." इस्लामी समूह ने यह नहीं बताया कि बंधकों को कब और कैसे रिहा किया गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इजरायली सेना ने शुक्रवार को पहले कहा था कि गाजा में अगवा किए गए लोगों में से अधिकांश अभी भी जीवित हैं. सेना ने एक बयान में कहा, "अधिकांश बंधक जीवित हैं. कुछ शव भी गाजा पट्टी ले जाए गए थे."
सेना ने कहा कि 20 से अधिक बंधक नाबालिग हैं. जबकि 10 से 20 बंधकों की आयु 60 वर्ष से अधिक है. सेना ने कहा है कि हमास के हमलों के बाद से 100 से 200 लोग लापता माने जा रहे हैं.
इजरायली अधिकारियों के मुताबिक सात अक्टूबर को फिलिस्तीनी आतंकी गुट हमास ने इजरायल पर घातक हमला किया था. यह हमला देश के 75 साल के इतिहास में सबसे भयानक हमला था. इसमें 1400 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें से ज्यादातर आम नागरिक थे.
हमास द्वारा संचालित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल ने लगातार जवाबी बमबारी की है. इससे गाजा पट्टी में कम से कम 4137 लोग मारे गए हैं और इनमें से ज्यादातर आम लोग हैं.
यह भी पढ़ें -
गाजा में सात अक्टूबर से हमास की कैद में करीब 200 इजरायली बंधक
लेबनान बॉर्डर के पास के शहर से 20 हजार से अधिक लोगों को हटाएगा इजरायल
बेंजामिन नेतन्याहू के भाई ने इजराइलियों को बंधक बनाए जाने पर कैसे सुलझाया था संकट?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं