सऊदी अरब की राजधानी में शनिवार को अरब नेताओं और ईरान के राष्ट्रपति की बैठक हुई. इसमें गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध के लिए इजरायल की कार्रवाई की निंदा की गई. इसमें कहा गया कि इस संघर्ष से इस बात का डर बढ़ गया है कि युद्ध अन्य देशों तक भी फैल सकता है.
अरब लीग और इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की इमरजेंसी मीटिंग हमास के सात अक्टूबर के खूनी हमलों के बाद हुई है. इजरायली अधिकारियों का कहना है कि इन हमलों में करीब 1200 लोग मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर आम नागरिक थे. इसके अलावा 239 लोगों को बंधक बना लिया गया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल के बाद के हवाई और जमीनी हमले में 11,000 से अधिक लोग मारे गए हैं. इनमें ज्यादातर आम नागरिक हैं और उनमें कई बच्चे भी शामिल हैं.
खाड़ी देश साउदी अरब के शासक क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने शनिवार को शिखर सम्मेलन शुरू होने पर कहा, मेजबान सऊदी अरब "यह पुष्टि करता है कि वह फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ किए गए अपराधों के लिए कब्जे वाले (इजरायली) अधिकारियों को जिम्मेदार मानता है."
उन्होंने गाजा और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजरायल की कार्रवाई के बारे में कहा, "हमें यकीन है कि क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और स्थिरता की गारंटी देने का एकमात्र तरीका बस्तियों पर कब्जा और घेराबंदी को खत्म करना है."
मार्च में दोनों देशों के संबंधों में सुधार के बाद सऊदी अरब की अपनी पहली यात्रा पर ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने कहा कि इस्लामिक देशों को गाजा के साथ किए गए बर्ताव के लिए इजरायली सेना को "आतंकवादी संगठन" घोषित करना चाहिए.
इज़रायल का कहना है कि वह हमास को खत्म करना चाहता है. उसने बड़ी तादाद में मौतों के लिए फिलिस्तीनी सशस्त्र समूह को दोषी ठहराया है और आरोप लगाया है कि वह नागरिकों का "मानव ढाल" के रूप में उपयोग कर रहा है. हमास इस आरोप से इनकार करता है.
अरब लीग और ओआईसी एक 57-सदस्यीय संगठन है जिसमें ईरान भी शामिल है.इन देशों के नेता पहले अलग-अलग मिलने वाले थे. अरब राजनयिकों ने एएफपी को बताया कि अलग-अलग बैठकों के बजाय एक बैठक करने का फैसला अरब लीग के प्रतिनिधिमंडलों के अंतिम बयान पर सहमति तक पहुंचने में विफल रहने के बाद आया.
राजनयिकों ने कहा कि अल्जीरिया और लेबनान सहित कुछ देशों ने गाजा में तबाही का जवाब देने के लिए इजरायल और उसके सहयोगियों को तेल आपूर्ति रोकने की धमकी दी. इसके साथ-साथ अरब लीग के कुछ देशों द्वारा इजरायल के साथ आर्थिक और राजनयिक संबंधों को तोड़ने की चेतावनी देने का प्रस्ताव रखा गया है.
नाम न छापने की शर्त पर कुछ राजनयिकों ने बताया कि, हालांकि कम से कम तीन देशों, जिनमें संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन शामिल हैं, जिन्होंने 2020 में इज़रायल के साथ अपने संबंध सामान्य किए हैं, ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं