- इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच होने वाली बातचीत से पहले नूर खान एयरबेस पर अमेरिकी ट्रांसपोर्ट विमान दिखा.
- अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम के लिए पाकिस्तान ने मध्यस्थता का अहम रोल निभाया है.
- अमेरिकी विमान में प्रतिनिधिमंडल नहीं बल्कि सुरक्षा टीम और वाहन शामिल थे, जो वार्ता की तैयारियों के लिए आए थे.
Iran US Talk in Islamabad: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली बातचीत से पहले शुक्रवार को पाकिस्तान में नूर खान बेस की ओर US Air Force का एक ट्रांसपोर्ट विमान देखा गया. इस विमान के पिछले हिस्से पर "Charleston" लिखा हुआ था. मालूम हो कि
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बुधवार को दो हफ्तों के सीजफायर के लिए एक समझौता हुआ है. इसके लिए पाकिस्तान ने मध्यस्थता की थी. अब इस युद्धविराम समझौते को आगे बढ़ाने के लिए दोनों पक्षों के बीच शनिवार को इस्लामाबाद में बातचीत होने की चर्चा है. जिसके लिए इस्लामाबाद में व्यापक तैयारियां की गई है.
इस्लामाबाद में शनिवार को होने वाली ईरान और अमेरिका की बातचीत से पहले शुक्रवार को यह अमेरिकी विमान नूर खान बेस पहुंचा है. ऐसे में माना जा रहा है कि बातचीत से पहले सुरक्षा और अन्य जरूरी तैयारियों को देखने के लिए यह विमान पाकिस्तान पहुंचा हो. हालांकि आधिकारिक रूप से अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के नूर खान बेस पर पहुंचे अमेरिकी विमान की यह तस्वीर सामने आई है.
डेलिगेशन के वाहन और सेफ्टी टीम को लेकर पाकिस्तान पहुंचा अमेरिकी विमान
इस्लामाबाद में होने वाली अमेरिका और ईरान की बातचीत से पहले पाकिस्तान के नूर खान बेस पहुंचा अमेरिकी एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान C-17 Globemaster III है. खबरों के अनुसार इस विमान में पाकिस्तान आने वाले US प्रतिनिधिमंडल के लिए वाहन और सेफ्टी टीम थे. यह विमान अमेरिकी डेलिगेशन को लेकर नहीं पहुंचा है. बल्कि डेलिगेशन के पहुंचने से पहले केवल सहायक कर्मचारियों और वाहनों को लेकर पहुंचा है.
बातचीत में अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगे शामिल
इसमें अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अन्य नेता शामिल होंगे. हालांकि ईरान के प्रतिनिधिमंडल को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है. दूसरी ओर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में इस बातचीत को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है.
ईरान-अमेरिका बातचीत पर संशय के बादल
पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली इन वार्ताओं पर अनिश्चितता के बादल छाए हैं. वार्ताकारों के आगमन को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर नाजुक संघर्ष-विराम को ठीक से लागू न कर पाने का आरोप लगा रहे हैं.
इस्लामाबाद में बातचीत को लेकर चल रही तैयारियां
इस्लामाबाद इन बेहद अहम वार्ताओं के लिए पूरी तरह तैयार है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इन वार्ताओं में कई संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें ईरान का परमाणु संवर्धन कार्यक्रम और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 'हॉर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) के रास्ते व्यापार का निर्बाध प्रवाह शामिल है.
यह भी पढ़ें - इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता की तैयारियां जोरों पर, दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलेंगे या नहीं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं