विज्ञापन

'दुनिया के सबसे बड़े तेल टैंकर अमेरिका की ओर आ रहे हैं...', ईरान से बातचीत से पहले ट्रंप का बड़ा बयान

डोनाल्ड ट्रंप ने नए बयान में कहा है कि अमेरिका के पास दुनिया की दूसरी और तीसरी सबसे बड़ी तेल अर्थव्यवस्थाओं के संयुक्त भंडार से भी अधिक और हाई क्वालिटी वाला तेल मौजूद है, जिसे खरीदने के लिए बड़े-बड़े टैंकर अमेरिका की तरफ आ रहे हैं.

'दुनिया के सबसे बड़े तेल टैंकर अमेरिका की ओर आ रहे हैं...', ईरान से बातचीत से पहले ट्रंप का बड़ा बयान

ईरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने से दुनिया के तमाम देश में तेल और गैस के भीषण संकट पैदा हो गया है. इस संकट में देशों को जहां से भी तेल और गैस मिल पा रही है, वो खरीद रहे हैं. पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान में बातचीत के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर अमेरिकी तेल की शेखी बघारी है. उन्होंने कहा है कि अमेरिका में दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है और तमाम देशों में उसे खरीदने की होड़ लगी हुई है.  

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक मैसेज में कहा है कि बड़ी संख्या में तेल के खाली टैंकर अमेरिका की तरफ आ रहे हैं.  इनमें से कुछ तो दुनिया के सबसे बड़े टैंकर माने जाते हैं. ट्रंप ने इन टैंकरों के आने का मकसद बताते हुए कहा है कि ये अमेरिका से दुनिया का सबसे बेहतरीन तेल और गैस खरीदने आ रहे हैं, जो कि बेहद अच्छी डील में मिल रहा है. 

राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका के पास दुनिया की दूसरी और तीसरी सबसे बड़ी तेल अर्थव्यवस्थाओं के संयुक्त भंडार से भी अधिक और हाई क्वालिटी वाला तेल मौजूद है. ट्रंप ने भरोसा दिलाया है कि इन टैंकरों में तेल और गैस की लोडिंग करके उन्हें वापस भेजने का काम बहुत तेजी से पूरा किया जाएगा ताकि वैश्विक आपूर्ति को सुचारू बनाया जा सके. 

ट्रंप के इस बयान को वैश्विक तेल बाजार में अपनी धाक जमाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. ये बयान ऐसे समय आया है, जब इस्लामाबाद में पाकिस्तान की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडलों की वार्ता की तैयारी चल रही है.   

त्रिपक्षीय वार्ता के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को नाकाम देश बताते हुए कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खुलने में अब ज्यादा वक्त नहीं है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बातचीत अच्छी नहीं रही, तो अमेरिका पासा पलटने (reset) के लिए तैयार है. हम कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं. 

देखें- इस्लामाबाद में ईरान, अमेरिका और पाकिस्तान के बीच त्रिपक्षीय वार्ता शुरू

ईरान को 'पावर', अमेरिका को 'शिष्टाचार'... आसिम मुनीर की वर्दी और सूट वाली 'ड्रेस डिप्लोमेसी' की इनसाइड स्टोरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com