सोचिए, कोई एस्ट्रोनॉट 286 दिनों बाद स्पेस से पृथ्वी पर लौटा हो...मेडिकल एक्सपर्ट्स की टीम उसकी सेहत पर पल-पल के लिए नजर बनाए हो. ऐसे में उसकी डाइट का कितना ज्यादा ख्याल रखा जा रहा होगा. हेल्थ सप्लीमेंट्स, एनर्जी ड्रिंक्स वगैरह, वगैरह. लेकिन वो एस्ट्रोनॉट धरती पर वापस लौटने ही अपने घर पहुंचे और ग्रिल्ड चीज़ सैंडविच खाए तो क्या ही कहनें...आप भी यही कहेंगे कि स्वाद बड़ी चीज है.
भारत से जुड़ी सुनीता विलियम्स की जड़ें
अब आप सोच रहे होंगे कि इतना चटोरा एस्ट्रोनॉट कौन है भाई. नाम हम बता देते हैं. हम बात कर रहे हैं भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की. जिन्होंने पृथ्वी पर लौटने के बाद अपने घर जाते ही एक शुद्ध शाकाहारी ग्रिल्ड चीज़ सैंडविज खाया और अपने पिता को भी याद किया. जो पूरी तरह से शाकाहारी थे. आपको बता दें कि सुनीता विलियम्स के पिता दीपक पांड्या भारतीय थे. गुजरात के मेहसाणा जिले में उनका पैतृक गांव था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सुनीता ने अंतरिक्ष से लौटते ही सबसे पहले क्या किया
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने पृथ्वी पर लौटने के बाद पहली बार मीडिया से बात की. सुनीता विलियम्स से जब पूछा गया कि पृथ्वी पर लौटने के बाद उन्होंने सबसे पहले क्या किया? इस पर सुनीता विलियम्स ने जवाब दिया कि पृथ्वी पर लौटते ही उन्होंने अपने पति और कुत्तों को गले लगाया. इसके बाद सुनीता विलियम्स से एक और सवाल पूछा गया. जो भारत से जुड़ा था. उनसे पूछा गया कि वो भारत कब आएंगी. और क्या वो ISRO के एक्सिओम मिशन में जुड़ेंगी.
इस पर सुनीता विलियम्स ने जवाब दिया कि मुझे लगता है कि मैं अपने पिता के देश जाऊंगी. मैं उन भारतीय नागरिकों से मिलूंगी जो अगले एक्सिओम मिशन के जरिए ISS पर जाएंगे. मुझे उम्मीद है कि मैं उनसे मिल पाऊंगी और हम अपने अनुभव साझा कर सकेंगे.
स्टारलाइनर में खराबी की वजह से मिशन का समय बढ़ा
आपको बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 8 दिनों के मिशन पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गए थे. लेकिन बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में हीलियम रिसाव और थ्रस्टर में खराबी के कारण उनका मिशन बढ़ गया था. ये मिशन 9 महीने तक खींच गया. लेकिन दोनों एस्ट्रोनॉट्स ने बोइंग पर इसका कोई दोष नहीं मढ़ा. बुच विल्मोर ने कहा, ‘मैं स्टारलाइनर से फिर उड़ान भरूंगा क्योंकि हम समस्याओं को ठीक करेंगे.'
विलियम्स ने कहा, ‘ये एक शानदार यान है, बस कुछ चीजें ठीक करने की जरूरत है. टीम इस पर काम कर रही है. इसमें बहुत सी ऐसी क्षमताएं हैं, जो दूसरों में नहीं. इसलिए इसका हिस्सा बनना गर्व की बात है.' सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने NASA, SPACEX और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से जुड़ी टीम को धन्यवाद दिया. तो ये थी स्पेस से लौटे अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं