विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2015

श्रीलंकाई जल क्षेत्र में गिरफ्तार किए गए 126 भारतीय मछुआरे रिहा

Also Read in
श्रीलंकाई जल क्षेत्र में गिरफ्तार किए गए 126 भारतीय मछुआरे रिहा
श्रीलंकाई नौसेना द्वारा देश के जल क्षेत्रों में कथित तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए सभी 126 भारतीय मछुआरों को देश की अदालतों ने रिहा कर दिया।

कोलंबो पेज की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका और भारत द्वारा एक दूसरे के देश के जल क्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में हिरासत में लिये गये मछुआरों को रिहा किये जाने को लेकर दोनों देशों द्वारा औपचारिकता पूरी कर लिये जाने के बाद ये रिहाई हुई है। सभी मछुआरे तामिलनाडु के हैं।

भारतीय अधिकारियों द्वारा भी 37 श्रीलंकाई मछुआरों को रिहा किये जाने की संभावना है।

सोमवार को केवल 116 भारतीय मछुआरों को छोड़ा जा सका क्योंकि अन्य दस मछुआरों की रिहाई से जुड़ी औपचारिकताएं आज पूरी नहीं हो सकी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
श्रीलंका, मछुआरे गिरफ्तार, भारतीय मछुआरे, Sri Lanka, Fishermen Arrested, Indian Fishermen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com