विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2017

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के साथ तनाव को कम करने के लिए दिया बातचीत का प्रस्ताव

सोल द्वारा दिया गया यह दो दौर की बातचीत का प्रस्ताव इस बात का संकेत है कि दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति मून जे-इन उत्तर कोरिया द्वारा इस महीने किए गए अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण के बाद भी प्योंगयांग के साथ अपने रिश्ते में सुधार लाना चाहते हैं.  

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के साथ तनाव को कम करने के लिए दिया बातचीत का प्रस्ताव
तनाव को कम करने के लिए दिया बातचीत का प्रस्ताव
  • परिवारों को एक-दूसरे से मिलाने के लिए बातचीत का प्रस्ताव दिया है
  • नए राष्ट्रपति मून जे-इन प्योंगयांग के साथ अपने रिश्ते में सुधार चाहते है
  • उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने इस पहल पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी
सोल: दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के साथ सीमा पर पसरे तनाव को कम करने और साल 1950 के युद्ध में अलग हुए परिवारों को एक-दूसरे से मिलाने के लिए बातचीत का प्रस्ताव दिया है.

सोल द्वारा दिया गया यह दो दौर की बातचीत का प्रस्ताव इस बात का संकेत है कि दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति मून जे-इन उत्तर कोरिया द्वारा इस महीने किए गए अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण के बाद भी प्योंगयांग के साथ अपने रिश्ते में सुधार लाना चाहते हैं. 

रक्षा मंत्री ने सोमवार को बताया कि सीमा पर शत्रुतापूर्ण गतिविधि खत्म करने के तरीके तलाशने के लिए वह सीमाई गांव पनमुंजम में शुक्रवार को वार्ता का प्रस्ताव दे रहे हैं.

सोल के रेड क्रॉस ने बताया कि वह सीमा पर स्थित गांव में एक अगस्त को दोनों देशों के परिवारों को मिलाने के लिए चर्चा की खातिर अलग बातचीत चाहता है.

उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने दक्षिण कोरिया की इस पहल पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

---------------------------------------------------------------------------------

दक्षिण कोरिया के दौरे पर पीएम मोदी, रक्षा समेत कई समझौतों के आसार

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Negotiations, North Korea, South Korea, Tension, Stress, Stress On The Border, Ballistic Missile, Pyongyang, 1950 War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com