विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2017

सोमालिया में होटल के बाहर भीषण आत्मघाती हमला, 25 लोगों की मौत

यह हमला रविवार को शुरू होने वाली मंत्रिमंडल की उच्चस्तरीय बैठक से पहले नासाहाब्लोड 2 होटल के बाहर शनिवार रात को हुआ.

Also Read in
सोमालिया में होटल के बाहर भीषण आत्मघाती हमला, 25 लोगों की मौत
सोमालिया में होटल के बाहर आत्मघाती हमला
मोगादिशू: सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के एक लोकप्रिय होटल के बाहर हुए आत्मघाती हमले में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए. समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के मुताबिक यह हमला रविवार को शुरू होने वाली मंत्रिमंडल की उच्चस्तरीय बैठक से पहले नासाहाब्लोड 2 होटल के बाहर शनिवार रात को हुआ. पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच जारी गोलीबारी के बीच होटल से सरकार के एक मंत्री सहित 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसी स्थान पर पहले हमले के बाद दूसरा विस्फोट हुआ.

यह भी पढ़ें : सोमालिया में हुए अबतक के सबसे घातक ट्रक बम हमले में मृतकों की संख्या 358 हुई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दूसरा विस्फोट उस समय हुआ, जब बचाव दलों के होटल तक पहुंचने के लिए रास्ता खाली कराने के वास्ते एक ट्रक एक छोटे वाहन को खींच रहा था. आतंकवादी संगठन अल शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. शनिवार को हुए इस हमले से दो सप्ताह पहले भी मोगादिशू में एक बम विस्फोट हुआ था, जिसमें करीब 360 लोगों की मौत हो गई थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Somalia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com