New Delhi:
रोम में सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने इटली के एक तेल से भरे जहाज को 11 महीने के बाद रिहा कर दिया। फरवरी में इस जहाज का अपहरण किया गया था जिसमें पांच इटली के रहने वाले और 17 भारतीय थे। एक लाख पांच हजार टन के इस टैंकर का अपहरण उस वक्त हुआ था जब वह सूडान से मलेशिया जा रहा था। 8 लुटेरों ने सोकोत्रा आइलैंड के पास खुलेआम रॉकेट लॉन्चर से हमला कर लूट लिया था। इटली के प्रधानमंत्री मारियो मोंटी ने इस जहाज सेविना केलीन की रिहाई पर खुशी जताते हुए कहा कि इनके परिवारों ने काफी परेशानियां झेली हैं। समुद्री लुटेरों के चंगुल में इटली का ये आखिरी जहाज था।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सोमालिया, लुटेरे, 17 भारतीय रिहा