Moscow:
रूस में हुए संसदीय चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ सोमवार को हजारों लोगों ने मॉस्को में विरोध प्रदर्शन किया। चुनाव में प्रधानमंत्री ब्लादीमिर पुतिन की पार्टी को शानदार जीत हासिल हुई है। सोमवार की शाम को करीब पांच हजार लोगों की भीड़ ने प्रदर्शन किया। मास्को के चिस्ती क्षेत्र में इकट्ठा हुए लोगों में से काफी को गिरफ्तार किया गया लेकिन उनकी संख्या के बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है। एक पत्रिका फॉरेन पॉलिसी के मास्को में संवाददाता जुलिया इओफ ने ट्वीटर पर लिखा है, "मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। युवा रूसी नागरिकों की भीड़ थी और वे नारे लगा रहे थे।" प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से जनता का साथ देने तो कुछ ने 'ठगों और चोरों' की पार्टी का साथ छोड़ने को कह चार दिसम्बर को हुए चुनाव में भारी पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया गया है। दर्जनों धांधली से सम्बंधित वीडियो इंटरनेट पर डाले गए हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रूस, प्रदर्शन, लोग, चुनाव