विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2011

गर्भवती महिलाओं को चाहिए कूल-कूल माहौल

नए अध्ययन में शरीर के तापमान में बढ़ोतरी और मृत बच्चे व समय पूर्व बच्चा होने जैसी घटनाओं के बीच संबंध देखने को मिला है।
वाशिंगटन: मां बनने वाली महिलाओं को चौकन्ना हो जाने वाली खबर है। नए अध्ययन में शरीर के तापमान में बढ़ोतरी और मृत बच्चे व समय पूर्व बच्चा होने जैसी घटनाओं के बीच संबंध देखने को मिला है। क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की अगुवाई में एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने अपने चार वर्ष के अध्ययन में समय पूर्व बच्चा और मृत बच्चा होने की घटनाओं पर गौर किया। टीम की अगुवाई कर रहे प्रोफेसर एड्रियन बर्नेट ने कहा इस अवधि के दौरान कुल 101,870 जन्म पर निगरानी रखी गई और इसमें 653 मृत शिशुओं का जन्म हुआ। उन्होंने कहा, हमने पाया कि तापमान में बढ़ोतरी से मृत बच्चे की आशंका बढ़ गई और 28 सप्ताह से पहले गर्भावस्था के शुरुआती चरणों के लिए भी यह नतीजा सत्य पाया गया। हमारे अनुमानों के तहत 15 डिग्री सेल्सियस तापमान में प्रति 1,00,000 गर्भवती महिलाओं पर 353 मृत बच्चों का अंदेशा रहता है, तो 23 डिग्री सेल्सियस में इसकी आशंका बढ़कर 610 हो जाती है। प्रो. बर्नेट ने कहा कि ऐसे बच्चों में आगामी दिनों में भी स्वास्थ्य से संबंधित गंभीर परेशानियों का भी अंदेशा रहता है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गर्भावस्था, तापमान, प्रसव
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com