विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2011

दमित्री मेदवेदेव होंगे प्रधानमंत्री : पुतिन

पुतिन ने पुष्टि की है कि आगामी चुनावों में अगर उनकी उम्मीदवारी को मतदाताओं का समर्थन मिला तो राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे।
मास्को: रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ने पुष्टि की है कि आगामी चुनावों में अगर उनकी उम्मीदवारी एवं क्रेमलिन समर्थक युनाइटेड रशिया पार्टी को मतदाताओं का समर्थन मिला तो राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। मतदाताओं के साथ एक बैठक में गुरुवार को पुतिन ने कहा, "मैं इस बात पर फिर से जोर दूंगा कि यदि मतदाताओं ने हम पर भरोसा किया और हमारी सरकार एवं मुझे राष्ट्रपति बनाने के लिए मत दिया तो निसंदेह मेदवेदेव सरकार का नेतृत्व करेंगे।" समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार पुतिन ने कहा कि रूस को सभी क्षेत्रों में आधुनिकीकरण के लिए पहल करनी है और तेल एवं गैस पर अपनी निर्भरता खत्म करनी होगी। मेदवेदेव ने कहा कि चुनावों में जीतने पर वह और पुतिन रूस का दौरा जारी रखेंगे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रूस, दमित्री मदेवेदेव, प्रधानमंत्री
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com