विज्ञापन
This Article is From May 21, 2025

पाकिस्तान में सिंध प्रांत के गृहमंत्री के घर पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने की आगजनी

कहा जा रहा है कि सिंध प्रांत में प्रदर्शनकारी नहर निर्माण का विरोध कर रहे थे. इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों की मौत की खबर आई थी. जिसके बाद ही प्रदर्शनकारी उग्र हो गए थे.

पाकिस्तान में सिंध प्रांत के गृहमंत्री के घर पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने की आगजनी

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के गृहमंत्री के घर पर हमला करने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने गृहमंत्री के घर पर ना सिर्फ हमला किया बल्कि उनके घर में आगजनी भी की है. सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रदर्शनकारी खुलेआम फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. 

ये प्रदर्शनकारी नहर निर्माण का विरोध करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनाकारियों की मौत की खबर आने के बाद वहां मौजूद लोग उग्र हो गए. प्रदर्शनकारियों ने गृहमंत्री के घर के बाहर भी जबरदस्त फायरिंग की और बाद में घर को आग के हवाले भी कर दिया. 

नहर प्रोजेक्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि सिंध प्रांत और पाकिस्तान सरकार के बीच चोलिस्तान नहर का मुद्दा दोनों सरकार के बीच विवाद का कारण बना हुआ है. पाकिस्तान की शहबाज सरकार चोलिस्तान रेगिस्तान की सिंचाई के लिए सिंधु नदी पर कई नहरों के निर्माण की तैयारी कर रही है. लेकिन इस योजना का पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और सिंध प्रांत के अन्य राजनीतिक दल विरोध कर रहे हैं. 

लेखक के बारे में
img
उमाशंकर सिंह
Senior Editor - Political and Foreign Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sindh, Pakistan Sindh Government, Protest In Pakistan Sindh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com