विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2018

पाकिस्तानी आतंकी भारत में लगातार कर रहे हैं हमले : अमेरिकी रिपोर्ट

कंट्री रिपोर्ट ऑन टेररिज्म में ट्रम्प प्रशासन ने महत्वपूर्ण आतंक रोधी कदमों के लिए भारत की सराहना की

पाकिस्तानी आतंकी भारत में लगातार कर रहे हैं हमले : अमेरिकी रिपोर्ट
प्रतीकात्मक फोटो.
वाशिंगटन: ट्रम्प प्रशासन ने बुधवार को महत्वपूर्ण आतंक रोधी कदमों के लिए भारत की सराहना की और कहा कि पाकिस्तानी आतंकी समूह भारत में अपने हमले जारी रखे हुए हैं.

अमेरिकी विदेश विभाग ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट ‘कंट्री रिपोर्ट ऑन टेररिज्म’ में कहा कि भारतीय नेतृत्व ने घरेलू स्तर पर आतंकी हमलों को रोकने और अमेरिका तथा समान विचारधारा वाले देशों के साथ मिलकर आतंक के षड्यंत्रकारियों को न्याय के कठघरे में लाने का संकल्प व्यक्त किया है.

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘भारत लगातार हमले झेलता रहा, पाकिस्तानी आतंकी संगठनों की ओर से और आदिवासी तथा माओवादियों की तरफ से भी. भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान को जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से होने वाले हमलों का जिम्मेदार ठहराया.’’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Terrorism
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com