Pahalgam Terror Attack: आतंक को पालने वाला पाकिस्तान अब पहलगाम आतंकी हमले को लेकर झूठा प्रोपैगेंडा फैला रहा है. पाकिस्तान की मीडिया के जरिए भी झूठ फैलाया जा रहा है और किसी भी तरह से पाकिस्तान अब उल्टा भारत को ही कठघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इतिहास गवाह है कि भारत में जब-जब कोई आतंकी हमला हुआ है, उसमें पाकिस्तान का हाथ ही सामने आया है. और सच्चाई ये भी है पाकिस्तान ने जब भी भारत से पंगा लेने की कोशिश की, उसे मुंह की खानी पड़ी है.
पाकिस्तान का Samaa TV पर जमकर झूठ परोसा जा रहा है. यहां उल्टा भारत पर ही सवाल उठाने की कोशिश की जा रही है. पाकिस्तान की खोखली मीडिया इसे false flag operation बता रही है. अब आपको पाकिस्तान के सबसे मशहूर न्यूज चैनल्स में से GEO NEWS की Fake पत्रकारिता बताते हैं. Geo News के यूट्यूब चैनल का हेडलाइन टाइटल पढ़िए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
28 Tourists Killed in Pahalgam! Indian Propaganda Blames Pakistan - Geo News
अब सवाल उठता है कि Geo News वालों की पत्रकारिता का कोई दीन ईमान धर्म कुछ बचा है या नहीं. आतंक को पालने वाला देश आप लोगों का है. भारत की गोलियों से छुपने के लिए आतंकी आपके यहां बिल बनाते हैं और आप बातें Indian Propaganda की करते हो. अब जब भारत की तरफ से आपको करारा जवाब मिलेगा तो आपकी बोलती बंद हो जाएगी.
अब आप झूठ की दुकान चलाने वाले पाकिस्तान के एक और न्यूज चैनल ARY की हेडलाइन का Title देखिए. इसमें भारत को गीदड़भभकी देने की कोशिश की गई है. इनकी हेडलाइन का टाइटल है...
"You Fire One Missile, We'll Fire Fifty" – Defense Analysts Warn India
लगता है पाकिस्तान भारत की सर्जिकल स्ट्राइक को भूल गया है. अगर उन्हें भारत के बमों की ताकत का अहसास होता है. तो इस तरह की हेडलाइंस लिखने से पहले इनके हाथ कांप जाते.
तो ये थी पाकिस्तान के मीडिया चैनलों में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर चल रही झूठी खबरें. आपको बता दें कि भारत इस वक्त आतंकियों को ठिकाने लगाने की प्लानिंग कर रहा है. पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख अलग-अलग मीटिंग कर रहे हैं. औऱ आतंकियों को जहन्नुम भेजने की तैयारी चल रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं