Pakistan Plane Crash: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का एक एयरबस A320 शुक्रवार को कराची हवाई अड्डे पर उतरते समय तब दुर्घटनाग्रस्त (Pakistan Plane Crash) हो गया जब वह रनवे से केवल 1 किलोमीटर दूर था. विमान पास ही स्थित घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में गिरा. उतरते समय विमान का पिछला हिस्सा पहले एक इमारत से टकरा गया. उसके बाद सेकेंड से भी कम वक्त में धमाका हुआ और काले धुएं का गुबार हवा में दिखने लगा. यह सारा वाकया उसी इलाके में स्थित एक घर की छत पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. फ्लाइट PK-8303 में 99 लोग सवार थे और इसने लाहौर से उड़ान भरी थी और इसे दोपहर में कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना था. दुर्घटना स्थल से अब तक कम से कम 57 शव बरामद किए जा चुके हैं.
Exclusive CCTV Footage of today Plane Crash Near Karachi Airport#Breaking #PlaneCrash #Karachi #Pakistan #PIA pic.twitter.com/WXlOzLrGPm
— Weather Of Karachi- WOK (@KarachiWok)
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सिंध की स्वास्थ्य मंत्री अजरा पेहुचो ने कहा कि हमे अभी भी यह पता लगाना है कि ये 57 शव विमान में सवार लोगों के हैं या स्थानीय लोगों के क्योंकि इस हादसे में कई घर भी बरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इस दुर्घटना में चमत्कारिक रूप से विमान में सवार 3 यात्री बच गए हैं.
रिपोर्ट के अनुसार पहली कोशिश नाकाम होने के बाद दोबारा उतरने की कोशिश कर रहा था जो कि एक सामान्य बात है. इससे पहले प्लेन के हादसे (Pakistan Plane Crash) के दौरान के आखिरी पलों की एक ऑडियो क्लिप सामने आई जिससे पता चलता है कि इस प्लेन के क्रैश होने के ठीक पहले के पलों का घटनाक्रम क्या था. दुर्घटना से ठीक पहले पायलट बताता है कि प्लेन के दोनों इंजनों से कंट्रोल खो गया है. इसके बाद पायलट की ओर से 'Mayday, Mayday, Mayday' का संदेश भी भेजा गया है, जो इंटरनेशनल डिस्ट्रेस मैसेज यानी इमरजेंसी के मौकों पर दुनिया भर में इस्तेमाल किया जाने वाला संदेश है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान पहले एक मोबाइल टावर से टकराया और उसके बाद मलिर के मॉडल कॉलोनी के जिन्ना गार्डन इलाके में मकानों पर क्रैश हो गया. पाकिस्तानी मीडिया में चली फुटेज में दिख रहा था कि विमान के मलबे और वहां कुछ मकानों में आग लग गई. यह दुर्घटना ऐसे वक्त में हुई है जब एक हफ्ते पहले ही पाकिस्तान में कोरोनावायरस लॉकडाउन के बाद विमान सेवा शुरू की गई है.
7 दिसंबर 2016 के बाद पाकिस्तान में हुई यह पहली विमान दुर्घटना है. दिसंबर 2016 में PIA का चित्राल से इस्लामाबाद की उड़ान पर रहा ATR-42 विमान बीच रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिससे उसपर सवार सभी 48 लोगों की मौत हो गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं