विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2011

पाक में तख्तापलट की खबरें गलत : अमेरिका

अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा है कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी सेहत की वजह से देश छोड़कर दुबई गए हैं।
वाशिंगटन: अमेरिका ने इन अटकलों को गलत बताया है कि पाकिस्तान में तख्तापलट हो सकता है। अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा है कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी सेहत की वजह से देश छोड़कर दुबई गए हैं। उधर, पाकिस्तान में अटकलों का बाजार गर्म है। अटकल लग रही है कि पाकिस्तान में शांतिपूर्ण तरीके तख्तापलट की तैयारी चल रही है। इस बीच, सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। आसिफ अली जरदारी के बेटे और पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने पार्टी के उपाध्यक्ष और पाकिस्तानी पीएम यूसुफ रजा गिलानी के साथ पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, तख्तापलट, आसिफ अली जरदारी, अमेरिका
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com